Breaking News
recent

Alwar Election Live : बानसूर से शकुंतला रावत ने लगातार दूसरी बार लहराया जीत का परचम, बानसूर के लोगों ने कायम रखा विश्वास

त्रिकोणीय संघर्ष होने से इस बार विधानसभा क्षेत्र में पुराना वोट बैंक काफी इधर उधर हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी की शुरूआत से अच्छी बढ़ती रही जो आखिरी चरण तक कम नहीं हो पाई।

लाईव रिपोर्ट

मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की पहले राउंड से बढ़त बनी हुई थी लेकिन, प्रत्याशी जीन सुनिश्चित होने के बाद पहुंची। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी जरूर दिख रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता व एजेण्ट ही नजर आ रहे थे। काफी देर से मतगणना शुरूहुई। यहां पर बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने तक दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में कई राउण्ड की गणना पूरी हो गई थी। शुरूआत की गणना में भाजपा प्रत्याशी दूसरे नम्बर रहे। लेकिन दस राउण्ड के बाद की गणना में दूसरे नम्बर पर निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह ने जगह बना ली। लेकिन कांग्रेस की बढ़त केआगे पार नहीं पा सके।

शकुंतला रावत
वोट मिले- 65656
वोट प्रतिशत- 39.00

निकटतम प्रतिशत
देवी सिंह शेखावत- 47736
वोट प्रतिशत- 28.64 प्रतिशत

शेष प्रत्याशी
महेन्द्र यादव- 44226
मुकेश यादव- 3122
ओमप्रकाश-1442

मैं वचन देती हूं... बानसूर में विकास की कसक को पूरा करूंगी। कॉलेज का अपना भवन हो या बानसूर को नगर पालिका बनाने की बड़ी मांग। सब जब बराबर विकास कराएंगे। -शकुंतला रावत, विधायक -

चुनाव नामांकन से लेकर मतगणना के दिन तक कार्यकर्ता, समर्थकों में उत्साह व जोश रहा। जनता का अपार प्रेम मिला है।
देवी ङ्क्षसह, निर्दलीय, प्रत्याशी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.