नई दिल्ली। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में पुजारा और अजिंक्य रहाणे (1) नाबाद लौटे हैं। भारत ने पहली पारी में 250 और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे।
पुजारा और राहुल चमके-
केएल राहुल भले ही ख़राब शॉट खेलकर आउट हुए हों पर उन्होंने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पिच कठिन हों गयी है और रन बनान आसान नहीं रह गया है। ऐसे में राहुल की 67 गेंदों में 44 रनों की पारी टीम इंडिया के लिए बड़ी उपयोगी रही। उन्होंने पहले विकेट के लिए मुरली विजय(18) के साथ 63 रनों की साझेदारी की। दोनों के आउट हों जाने के बाद पुजारा ने भारतीय बल्लेबाजी को संभाला। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। पुजारा ने 127 गेंदों में 10 चौकों के साथ नाबाद 40 रनों की पारी खेली।
1000 Test runs for @imVkohli in Australia.
— BCCI (@BCCI) December 8, 2018
He is the 4th Indian to achieve this feat 😎😎 pic.twitter.com/65hdfHx5GQ
स्टंप्स से पहले आउट हुए कोहली-
भारत ने चायकाल की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 86 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था। इसके बाद, तीसरे सत्र में मेहमान टीम ने 65 रन जोड़े। पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे सत्र में 71 रनों की साझेदारी कर टीम को 147 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर नाथन लायन कोहली को एरॉन फिंच के हाथों कैच आउट करा भारत का तीसरा विकेट गिराया।
That's Stumps on Day 3 of the 1st Test.#TeamIndia 151/3 (Pujara 40*, Ajinkya 1*), lead by 166 runs.
— BCCI (@BCCI) December 8, 2018
Scorecard - https://t.co/bkvbHd9pQy #AUSvIND pic.twitter.com/S7g9VlgrT4
भारत ने हासिल की 166 रनों की बढ़त-
इसके बाद पुजारा ने दिन का खेल समाप्त होन तक बिना कोई और नुकसान होने दिए बगैर रहाणे के साथ टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। इस स्कोर के तहत भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 166 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इस पारी में आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोस हेजलवुड और नाथन लायन ने एक-एक विकेट हासिल किया।





No comments:
Post a Comment