Breaking News
recent

AUS vs IND: 37 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला गया। बॉक्सिंग डे के नाम से मशहूर इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन किया के लिए उन्हें मैन ऑफ़ दा मैच चुना गया।

बारिश के चलते मैच देर से शुरू हुआ -
भारत ने अपनी दूसरी पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 399 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे आस्ट्रेलिया हासिल नहीं कर पाई और उसकी दूसरी पारी 261 रनों पर समाप्त हो गई। लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन आठ विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे। पैट कमिंस (63) और नाथन ल्योन (7) नाबाद थे। इसके बाद, पांचवें और आखिरी दिन का पहला सत्र बारिश के कारण बाधित रहा और ऐसे में पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। इसके साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

 

ऑस्ट्रेलिया को 261 रनों पर ढेर किया -
दूसरे सत्र में अपने बाकी बचे 141 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस और नाथन ने 46 रन ही जोड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने कमिंस को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट करा टीम का विकेट गिरा दिया। कमिंस ने इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 114 गेंदों में पांच चौके और एक सिक्स लगाया। इसके बाद, 10वें विकेट के लिए नाथन का साथ देने उतरे जोश हेजलवुड (0) को इशांत शर्मा ने एक भी रन जोड़ने का मौका नहीं दिया।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी रिटेन की -
इशांत ने नाथन को 261 के स्कोर पर आउट करने के साथ आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त कर दी और भारत ने 137 रनों से जीत हासिल की। नाथन विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। भारत के लिए इस पारी में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले। बता दें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड मैन 37 साल 10 महीने बाद हराया है। इस से पहले भारत 1981 मैन ऑस्ट्रेलिया से इस मैदान मैन जीता था। इस जीत के साथ भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी रिटेन कर ली है। क्योंकि अब अगर भारत आखिरी टेस्ट हार भी जाता है तो सीरीज नहीं हारेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.