Breaking News
recent

'BJP ने मानवेन्द्र जैसे 'मणि' को फेंका, कांग्रेस ने उठाकर 'सोने' में जड़ा': सिद्धू

झालावाड़। आगामी Rajasthan Assembly election 2018 के लिए अब अंतिम दिनों में सभी राजनीतिक दलों की ओर से अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता व चर्चित क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू झालावाड़ पहुंचे। सिद्धू यहां झालरापाटन से Congress Candidate मानवेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।


अपने चर्चित शायराना अंदाज में सिद्धू ने कहा कि

सागरों को जैसे कोई सुखा नहीं सकता
पर्वत हिमालय जैसे कोई हिला नहीं सकता
सूर्यदेव को फूंक मार कोई बुझा नहीं सकता
उसी तरह इस बार झालरापाटन में मानवेंद्र और कांग्रेस की ताकत को कोई दबा नहीं सकता।

 


मानवेंद्र जैसी मणि को बीजेपी ने मिट्टी में फेंका
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मानवेंद्र एक मणि है, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने मिट्टी में फेंक दिया था। कांग्रेस ने उस मणि को मिट्टी से उठा कर सोने में जड़ दिया है। अब ये चमकेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारी कद्र नहीं की, इसलिए आज हम कांग्रेस में हैं, जहां हमारा महत्व समझा गया। आपको बता दें कि मानवेंद्र सिंह ने हाल ही में बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है। कांग्रेस ने मानवेंद्र को झालरापाटन से वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने खड़ा किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.