नई दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी कोई क्रिकेट सीरीज खेली जाती है तो फिल्ड पर क्रिकेट के अलावा हर बार और भी बहुत कुछ देखने को मिलता है । शायद इस वजह से ही दोनों देशों के अलावा दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को इन दो देशों के बीच क्रिकेट मैचों का बेसब्री से इंतजार रहता है । ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स और भारतीय फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह के बीच हुए मंकी गेट प्रकरण को कौन भूल सकता है ? हर बार जब भी दोनों टीमें भिड़ती हैं कुछ ना कुछ नया देखने को जरूर मिलता है । इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होने के बाद । टेस्ट सीरीज में भी दोनों टीमें के बीच रोमांचक मुकाबले देखने की उम्मीद थी । लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली आलोचनाओं का शिकार होना पर रहा है ।
विराट और जॉनसन के बीच हुई थी तीखी बहस -
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा विरोधी खिलाड़ियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए हमेशा ही छींटाकशी की जाती रही है । भारतीय कप्तान विराट कोहली जब पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आये थे तो उनको भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ख़ासा परेशान किया था । लेकिन भारत के इस रन मशीन ने विरोधियों का डट कर सामना किया बल्ले के साथ उन्होंने जुबानी जंग में भी विरोधी टीम को माकूल जवाब दिया। उस सीरीज में कोहली और ऑस्ट्रेलिआई पेसर मिशेल जॉनसन के बीच कई मौकों पर बहस एक अलग ही लेवल पर चली जाती थी लेकिन कोहली ने बिना एकाग्रता गवाएं एक से बढ़ कर एक पारियां खेली और विरोधियों के मंसूबें पस्त कर दिए ।
हाफपैंट पहने हुए विराट की तस्वीर हुई ट्रोल-
दोनों देशों के बीच सम्पन्न हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी जिसकी वजह से इन अटकलों को बल मिला था कि दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज में तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके बाद चार दिवसीय मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था, आपको बता दें विराट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए टॉस के समय हाफ पैंट पहन कर गए थे । बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर टॉस के समय की फोटोग्राफ पोस्ट की गई थी, फोटो में कोहली टॉस के समय विरोधी टीम के कप्तान सैम वाइटमैन के साथ शार्ट्स(हाफ पैंट) पहने हुए हैं। क्रिकेट को ‘भद्रजनों का खेल’ भी कहा जाता है और ऐसे में विराट द्वारा टॉस के समय शॉर्ट्स में जाना क्रिकेट प्रेमियों को पंसंद नहीं आया और उन्होंने विराट की ट्रोलिंग शुरू कर दी ।
प्रशंसको ने किया स्पोर्ट-
टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे इस मैच को प्रथम श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया है। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने हाफ सेंचुरी लगाई। लेकिन विराट को अपने अनुशासन की वजह से आलोचनाएं झेलनी पर रही हैं। ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर विराट की तस्वीर को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है । कॉमेंट्स पर यह सवाल भी उठाया गया की "सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के एक खिलाड़ी की आलोचना बस इस बात पर की थी जब उसने ठीक से कैप नहीं पहनी थी फिर विराट कोहली क्या दिखाना चाह रहे हैं।’ वही दूसरी ओर विराट के प्रशंसको ने उन्हें पूरा सपोर्ट दिया है और कई पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट की है जिनमें विराट पहले भी अभ्यास मैचों में शॉर्ट्स में ही टॉस करने पहुंच चुके हैं। वही एक और फोटो भी सामने आई है जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच में शॉर्ट्स पहन कर ही आये थे ।





No comments:
Post a Comment