Breaking News
recent

मळमास आज से, एक माह तक मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

जोधपुर. सूर्य धनु राशि में प्रवेश के साथ ही रविवार सुबह 9.07 बजे से मळमास शुरू हो जाएगा। एक माह तक सूर्य धनु राशि में रहने के दौरान सभी तरह के शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। शनिवार को वर्ष 2018 का अंतिम सावा होने के कारण वैवाहिक आयोजनों की धूम रही। अब एक माह बाद पुन: शुभ कार्य 15 जनवरी सुबह से प्रारंभ हो सकेंगे। शास्त्रों के अनुसार मळमास में दान-तीर्थ स्नान व नाम जप का अनंतगुणा फल बताया गया हैं। पं. ओमदत्त शंकर ने बताया कि 14 जनवरी 2019 को शाम 7.50 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके चलते 15 जनवरी 2019 को सुबह पुण्यकाल होगा। मळमास के दौरान गृहप्रवेश, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, विवाह आदि सभी तरह के मांगलिक कार्य टालने का विधान बताया गया हैं। नए साल का पहला 10 रेखी श्रेष्ठ सावा रोहिणी नक्षत्र के योग के साथ 17 जनवरी को होगा। वर्ष 2019 में विवाह के प्रमुख कारक गुरु वृहस्पति खुद की राशि और मित्र राशि में होने के कारण वैवाहिक आयोजनों में किसी तरह की कोई रूकावट नहीं होने से सावों की धूम रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.