सादड़ी। पर्यटन व विदेशी पर्यटक सहभागिता बढ़ावे की दृष्टि से इस बार राणकपुर महोत्सव को रंगारंग बनाने को लेकर देसूरी उपखण्ड अधिकारी हंसमुखकुमार, पर्यटन उपनिदेशक भानुप्रताप व देसूरी तहसीलदार ईश्वरलाल खटीक सान्निध्य में निजी होटल में बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रमों की भव्यता को लेकर विचार विमर्श कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस बार वन क्षेत्र में नेचर वॉक, अश्व-ऊंट व जीप सफारी, सांस्कृतिक स्पर्धाओं, यूजिकल योगा व एडवेन्चर एक्टीविटी के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक शाम राणकपुर महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र होंगे। राणकपुर मन्दिर को हजारों दीपक की रोशनी व रंगोली से सजाया जाएगा। पर्यटन उपनिदेशक ने बताया कि विभाग से पोस्टर व होर्डिग भी तैयार करवाए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़े कलाकारों की सहभगिता होगी। महोत्सव की शुरूआत 21 दिसम्बर सुबह 6 से 8 बजे म्यूजिकल योगा से होगी। जिसमें जाडन विश्वद्वीप गुरुकुल सहित विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। 8 से 10 बजे तक तीर्थंकर नेचर ट्रेल में वनविभाग से नेचर वॉक, अश्व-ऊंट व जीप सफारी होगी। राणकपुर जैन मन्दिर ट्रस्ट व हंसमुख शर्मा की देखरेख में हजारो दीपों की रोशनी से राणकपुर मन्दिर को सजाया जाएगा। मन्दिर पर विद्यार्थियों की सहभागिता में रंगोली सजाई जाएगी। सूर्यमन्दिर पर शाम 7 से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यकमों में राजस्थानी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
रस्साकशी संग होगी कई एक्टीविटी
22 दिसम्बर को सुबह सूर्यमन्दिर पर यूजिकल योगा से शुरुआत के बाद हेलिपेड ग्राउण्ड़ पर 10 से 12 बजे मूंछ का ताव, साफा बान्धना, रस्साकस्सी स्पर्धाएं होंगी। सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच एडवेन्चर एक्टीविटी में हॉटबैलून, पैरासिंलिंग, रॉकक्लाइमिंग एवं अश्व ऊंट सफारी होगी। दोपहर 2 से 5 बजे तक हॉर्स शो व कैंमल पोलो का आयोजन होगा। सूर्य मन्दिर पर देर रात रंगारंग सांस्कृतिक शाम सजेगी। राणकपुर आरटीडीसी शिल्पी होटल में एसडीएम व पर्यटन उपनिदेशक सानिध्य में आयोजित बैठक में अश्व व ऊंट पोलो प्रतिस्पर्धा संयोजक डॉ. अजीतसिंह राव नारलाई ने बताया कि इच्छापूर्ण हनुमान मन्दिर स्कूली ग्राउण्ड में अर्जेटीना के कैमल पोलो खिलाड़ी विनय मेवाड़ा व गोडवाड़ देवासी नाम से दो टीमों के बीच कैमल पोलो का आयोजन होगा।
एसडीएम हसमुख कुमार ने सभी को सहयोग से कार्यक्रम को भव्यता देने का आग्रह किया। बैठक में ईश्वरसिंह चौहान, सुरेशपुरी गोस्वामी, कु भलगढ़ अभयारण्य एसीएफ यादवेन्द्रसिंह चूण्ड़ावत, नरपतसिंह चन्दराई, पालिका इओ महिपालसिंह सोलंकी, कनिष्ठ अभियन्ता शैलेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक गोविन्दसिंह च पावत, राजेश कुमार, योगेन्द्रसिंह, अभिमन्युसिंह, किशन चौधरी, राणकपुर पेढ़ी के जसराज गहलोत, नागेन्द्रसिंह, राजेन्द्र कुमार शर्मा, गोविन्द मीणा सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment