Breaking News
recent

सरिस्का में शावक आने के बाद जंगल से आई एक और अच्छी खबर, सरिस्का प्रशासन ने ली चैन की सांस

अलवर. सरिस्का में तीन नन्हें शावक आने के बाद जंगल से एक और अच्छी खबर आई है। पिछले दिनों सरिस्का में बाघ एसटी-4 व एसटी-6 में संघर्ष के बाद बाघ एसटी-4 की मौत हो गई थी, इसके साथ ही बाघ एसटी-6 घायल हो गया था। लेकिन अब सरिस्का में बाघ एसटी-6 के पांव की चोट में सुधार के संकेत मिले हैं। सरिस्का के डीएफओ हेमंत सिंह ने बताया कि बाघ एसटी-6 की मॉनिटरिंग कराई जा रही है।

गुरुवार को बाघ के मिले पगमार्क में चार पांवों के निशान मिले हैं। इस आधार पर बाघ के चारों पांव जमीन पर टिक रहे हैं। वहीं शुक्रवार को भी बाघ के पिछले पांव जमीन में टिके देखे गए। बाघ के पांव जमीन पर टिकने से उसकी हालत में सुधार के संकेत हैं। वहीं बाघ खुद शिकार कर पा रहा है या नहीं, इस बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.