दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ लोग गंभीर घायल
सीकर। जिले के खंडेला. थाने इलाके के सलेदीपुरा गांव के दो परिवारों में प्लाट के रास्ते के लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। उदयपुरवाटी रोड पर कारोई बस स्टैंड के पास प्लाट पर दोनों परिवारों के लोगों में कहा सुनी हुई। इसके बाद दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई जो कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों ही पक्षों के लोगों ने लाठियों, पत्थरों से एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए।
मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गये जिन्हें निजी वाहनों से कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया गया। थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया की सलेदीपुरा गांव निवासी के दो पक्षों में प्लाट के रास्ते की नाप को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को खेत के प्लाट में दोनों पक्षों की कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया ओर एक दूसरे पक्ष ने लाठियों, पत्थरों मारपीट की जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
मारपीट में एक पक्ष के सोहनलाल (45), शिभू दयाल (35) कैलाश चंद (40) महेंद्र कुमार (30) पुत्र ओंकार मल तथा दूसरे पक्ष के भगताराम (60) पुत्र भोलूराम, हरदेवाराम (72) पुत्र भोलूराम, चौथमल पुत्र भगता राम, ज्ञान प्रकाश पुत्र मंगतू राम व लोकेश पुत्र मूलाराम इनमें से सोहनलाल, शंभूदयाल, भगताराम व ज्ञानप्रकाश को सीकर रैफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया था।





No comments:
Post a Comment