Breaking News
recent

चुनाव ड्यूटी में लगी पुलिस मोबाइल पार्टी के वाहन चालक को पीटकर गाड़ी लूटी, ऐसे बचाई जान

चिड़ावा। स्टेशन रोड पर बीती रात दो अज्ञात युवकों ने चुनाव ड्यूटी में लगी पुलिस मोबाइल पार्टी की निजी गाड़ी लूट ली। यह वारदात अरड़ावता निवासी अनुज शर्मा के साथ हुई।

वह रात को अपने घर कपड़े लेने के लिए जा रहा था। बदमाशों ने चालक को लिफ्ट के बहाने रुकवाया। वारदात के बाद चालक ने बीच रास्ते में चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई।

इस संबंध में गाड़ी चालक अनुज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बोलेरो लूट ले जाने का मामला दर्ज करवाया। मामले के अनुसार अनुज की बोलेरो गाड़ी को एक दिसंबर को चुनाव के लिए अधिग्रहित किया गया था। दो दिसंबर को उक्त बोलेरो को चिड़ावा थाने के हवाले कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार चालक शर्मा ने रात करीब दस बजे पुलिस के जवानों को थाने में छोड़ा और अपने गांव अरड़ावता के लिए रवाना हुआ।

रास्ते में दो युवकों ने उससे लिफ्ट ली। रास्ते में उस पर हमला बोल दिया। एक मोड़ पर गाड़ी धीमी होने पर चालक उसमें से कूद गया। आरोपित बोलेरो सुलताना की ओर भगा ले गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.