कॉलेज प्रशासन पर लगाया अनियमितता के आरोप
प्रतापगढ़. राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामलाल मीणा ने शिरकत की। इस दौरान छात्र संघ पदाधिकारियों को मंच पर जगह नहीं मिलने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसके बाद प्रशासन की ओर से मंच पर छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए कुर्सी लगाई। लेकिन अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव को भी मंच पर जगह देने की मांग की। लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से जगह नहीं देने पर अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम में छात्रों के साथ बैठकर कार्यक्रम में नारेबाजी करते रहे।
कॉलेज प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव मनीष गुर्जर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से हमेशा से अनदेखी की जाती है। वहीं कॉलेज में सभी होने वाले कार्यक्रमों में छात्रसंघ को मंच पर जगह नहीं दी जाती है। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों की पूर्व सूचना तक नहीं दी जाती है। ना ही किसी कार्यक्रम के बारे में जानकारी चाही जाती है।
कार्यक्रम छोडकऱ चली गई संयुक्त सचिव
मंच पर जगह नहीं मिलने व कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिलने पर संयुक्त सचिव राधा लबाना बीच कार्यक्रम से ही नाराज होकर चली गई। संयुक्त सचिव राधा लबाना ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई और ना ही मंच पर जगह दी गई। जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बीच कार्यक्रम से ही चली गई।
आरोप गलत है
सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को शुरू किया गया। वहीं छात्रसंघ का जो आरोप है, वो गलत है। छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए मंच पर कुर्सी लगाई गई थी।
डॉ. पप्पू राम कोली, कार्यवाहक प्राचार्य,
भेदभाव किया गया
कॉलेज प्रशासन की ओर से हर बार छात्रसंघ के साथ भेदभाव किया जाता है। वहीं कार्यक्रम की सूचना भी किसी को नहीं दी गई। ना ही मंच पर किसी को जगह दी गई।
जमनालाल मीणा, छात्रसंघ अध्यक्ष एबीवीपी
स्वयंसेवकों का जीवन हो अनुशासित
प्रतापगढ़ यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित समारोह में विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि मेरा ध्येय है जिले के सभी वर्गों के युवा साथियों को रोजगार दिलाना है। शिक्षा की अलख जगाकर सभी को शिक्षित करना है। मेरा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र में निवास करने वाले सभी नागरिकों के कल्याण के लिए मंै कार्य करुं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वंयसेवकों को अनुशासित जीवन जीना चाहिए। बनवारीलाल मीणा ने कहा कि रूपरेखा के अनुसार कार्य करना चाहिए। डॉ. मुन्नालाल मीणा जिला समन्वयक एनएसएस ने कहा कि सेवा कहीं भी की जा सकती है। इसके लिए किसी विशेष क्षेत्र की आवश्यकता नहीं है। डॉ. पप्पूराम कोली प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में समाज सेवा के साथ-साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को भी दूर करने का प्रयास करना चाहिए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुभाषचन्द्र खटीक ने किया। कार्यक्रम अधिकारी जगदीश प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ मनीषा चौरडिय़ा, डॉ एस.एम.राय, डॉ. मोहनलाल मेघवाल, प्रकाशचन्द्र सिंघाडिय़ा, गोपाल सालवी, रमेशचन्द्र मीना, धर्मराज मीना, डॉ दिनेश परमार, डॉ आसिफ हुसैन, विकास डूंगरवाल, राकेश खटीक, उमेश कुमार मौड़, साधना शर्मा, विकास शर्मा, भगवान सिंह, गजेन्द्र सिंह, देवीलाल मीणा, कंवरलाल रैदास आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment