Breaking News
recent

अब डाक विभाग के खाता धारकों को मिलेगी यह खास सुविधा, लाभ लेने के लिए करना होगा यह काम

बैंकों की तरह डाक विभाग के खाताधारकों को भी अब नेट बैंकिंग की सुविधा मिलने लगेगी। इससे ग्राहकों को अब बिना पोस्ट ऑफिस गए जमा निवेश और इससे जुड़े अन्य वित्तीय काम घर बैठे करने की सहूलियत मिलेगी। नेट बैंकिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसमें पोस्ट ऑफिस में इस सुविधा को पाने के लिए उपभोक्ता को पोस्ट ऑफिस के होम ब्रांच में जाकर एक आवेदन देना पड़ेगा। जिसके अगले दिन बाद ही उसे इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलने लगेगी। इससे ऑनलाइन बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। नेट बैंकिंग शुरू होते ही खाताधारकों को इसकी जानकारी दी जाएगी

ऐसे करना होगा इस्तेमाल

पोस्ट ऑफिस में बचत खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग सेवा का फायदा विभाग की ओर से दिए गए लिंक पर जाकर उठा सकेगा। नेट बैंकिंग का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ता के पास वैलिड एवं एक्टिव सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट, केवाईसी डॉक्यूमेंट होना चाहिए। एक्टिव एटीएम डेबिट कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ पैन नंबर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए।

खाताधारकों को राहत

डाक विभाग की ओर से नेट बैंकिंग का संचालन शुरू करने से खातेदार को काफी राहत मिलेगी। इससे डाक विभाग की बचत योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं के खाताधारक अपने खातों का ऑनलाइन संचालन कर सकेंगे। डाक विभाग की ओर से अभी सुकन्या योजना, बचत योजनाओं की विभिन्न खाते,अटल पेंशन योजना सहित कई बचत खातों का संचालन किया जा रहा है।

यह मिलेगी सुविधा

डाक सहायक ने बताया कि नेट बैंकिंग सुविधा से किसी दूसरे पीओएबसी अकाउंट को फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही सेविंग बैंक अकाउंट से अपनी आरडी अकाउंट,पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आरडी अकाउंट और टर्म डिपॉजिट अकाउंट खोल और बंद कर सकते हैं। वहीं उपभोक्ता अपने पीपीएफ अकाउंट से पैसे की निकासी भी कर सकते हैं।

डाकघर में भी अब लोगों को बैंकों की तरह नेट बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। डाकघर में नेट बैंकिंग का कार्य जल्दी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-आरसी गुप्ता मुख्य डाकपाल डाकघर बहरोड़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.