Breaking News
recent

सर्दी बढ़ी तो इस काम में भी हुई बढ़ोतरी



दांतारामगढ़ के सुरेरा और मुआना में हुई वारदात
सीकर। सर्दी तेज होने के साथ ही जिले में चोरी की वारदातें भी बढ़ गई हैं। दांतारामगढ़ क्षेत्र के सुरेरा और पास ही स्थित मुआना गांव में चोरों ने ज्वैलर्स की तीन दुकानों के ताले तोड़ लिए। चोर वहां से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। वारदात गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वारदात सुरेरा में बस स्टैंड के पास स्थित श्रीराम, हर्षनाथ ज्वैलर्स व मुआना में जैन मंदिर के पास स्थित कैलाश सोनी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। दुकान मालिकों को रात करीब तीन बजे किसी ने फोन कर दुकान के शटर टूटे होने की जानकारी दी। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि चोर उसकी दुकान से ४५ हजार रुपए नगद व लाखों के तैयार जेवरात चोरी कर ले गए। दूसरी दुकान के मालिक सुशील कुमार सोनी ने बताया कि चोर दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा मुआना जैन मंदिर के पास स्थित कैलाश सोनी की दुकान से भी चोर आभूषण चोरी कर ले गए।चोरो द्वारा एक ही रात्रि में तीन दुकानों के ताले तोडक़र लाखों रुपए का सामान चुराया गया । चोरी की वारदात दाता रामगढ़ थाना अंतर्गत व मारोठ थाना अंतर्गत दुकानदारों ने दर्ज कराई गई। इसी प्रकार क्षेत्र में पहले भी कई चोरियां हो चुकी है जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ। खुलासा नहीं होने पर नाराज सरपंचछितर मल मीणा व उपसरपंच जयवीर सिंह शेखावत ने दांतारामगढ़थाना अधिकारी को चोरियों का खुलासा करने की बात को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है।
जीप में आए थे
सुरेरा व मुआना में चोरी की वारदात करने वाले चोर बिना नंबर की बोलेरो जीप में सवार होकर आए थे। पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। थानाधिकारी शब्बीर खान का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.