Breaking News
recent

कार्रवाई के बाद भी नहीं रुका अवैध खनन

मलारना डूंगर. पुलिस प्रशासन ने सोमवार देर रात बनास नदी में खनन माफियाओं पर छापेमार कार्रवाई कर अवैध बजरी से भरे 15 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए, लेकिन इसके बाद भी नदी में अवैध खनन कर बजरी परिवहन का कार्य रुका नहीं है। ऐसे में बजरी खनन माफियाओं के आगे पुलिस प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह भी दुब्बी बनास पुल के नीचे से बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली जाते नजर आए। वहीं अल सुबह भाड़ौती पुलिस चौकी के पास गम्भीरा सड़क मार्ग से निकलते बजरी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के दावों की पोल खोलते नजर आए। यह बात अलग है कि पुलिस क्षेत्र में अवैध खनन व बजरी परिवहन को बात से साफ इनकार करते रहे।


आबादी में दिन भर दौड़ते बजरी के वाहन
पुलिस अवैध बजरी परिवहन रोकने के चाहे जो दावे करें, लेकिन यहां दिन में भी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में बजरी भरे वाहन दौड़ते रहते हैं। इन्हें न कोई रोकने वाला है न टोकने वाला। लोगों का आरोप है कि मलारना कस्बे के बस स्टैण्ड से तेज रफ्तार से निकलने वाले इन वाहनों से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

 

यहां अवैध खनन कर कोई भी बजरी नहीं निकाल रहा है। सोमवार रात को भी बौंली थाना क्षेत्र में बनास नदी से सीओ सिटी के नेतृत्व में 15 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए हैं। जिला पुलिस अवैध बजरी के वाहनों पर निरन्तर कार्रवाई कर रही है।
अमित कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी, भाड़ौती



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.