खेतों में व्यस्त है किसान
कहीं निराई-गुड़ाई तो कहीं सिंचाई में जुटे किसान परिवार
प्रतापगढ़ जिले में नारकोटिक्स विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 के लिए बंदोबस्त प्रक्रिया पूरी हो गई है। नई नीति के अनुसार जिले में कुल सात हजार 3 सौ 32 लाइसेंस किसानों को वितरित किए गए है। जिले में लाइसेंस वितरण के बाद किसानों ने बुवाई भी कर दी है। जिन किसानों से बुवाई पहले की थी। वहां फसल अंकुरित हो गई है।इस फसल में निराई-गुड़ाई का कार्य चल रहा है।जबकि कई खेतों में अभी पहली सिंचाई की जा रही है। ऐसे में अफीम उत्पादक किसान अपने खेतों में व्यस्त है।
गौरतलब है कि नारकोटिक्स विभाग की ओर से इस वर्ष के लिए नई नीति घोषित की थी। जिसमें गत दस वर्षों में विभिन्न कारणों से कटे हुए पट्टों को निर्धारित मापदंड में आने वालों को पुन: इस वर्ष के लिए लाइसेंस जारी किए गए थे।इसके आधार पर जिले में भी इस मापदंड में पात्र किसानों को कुल 949 किसानों को पट्टे वितरित किए गए। वहीं गत वर्ष बुवाई करने वाले 6655 किसानों में से 291 लाइसेंस कटे है। इस प्रकार इस वर्ष कुल सात हजार 332 किसानों को लाइसेंस मिले है।इप किसानों ने अपने खेतों में बुवाई की है।
10-10 आरी के मिले लाइसेंस
जिले में विभाग की ओर से प्रत्येक पात्र किसान को 10-10 आरी के पट्टे जारी किए गए है। इन किसानों ने बुवाई कर दी है।
प्रतापगढ़ खंड में अधिक पट्टे कटे
गत वर्ष प्रतापगढ़ खंड में कुल 3527 पट्टे थे। इनमें से 263 पट्टे कटे है। जबकि छोटीसादड़ी में 3128 में से 28 पट्टे कटे थे। वहीं प्रतापगढ़ में इस वर्ष 559 किसानों को नई नीति के अनुसार नए सिरे से लाइसेंस दिए गए है। इस प्रकार कुल 3830 किसानों को लाइसेंस मिले है। वहीं छोटीसादड़ी में 28 पट्टे कटे है। नई नीति के अनुसार 390 पट्टे और मिले है।इस प्रकार यहां कुल 3502 किसानों ने बुवाई की है। इस वर्ष 7 हजार 322 किसानों को लाइसेंस जारी किए है।
यह था गत वर्ष का आंकड़ा
जिले में प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी खंड में गत वर्ष कुल 66 सौ 55 किसानों को पट्टे वितरण किए गए थे।जिला अफीम अधिकारी, खंड द्वितीय छोटीसादड़ी वीके सिंह ने बताया कि इनमें से छोटीसादड़ी में 3128 को लाइसेंस दिए गए थे। इनमें से 3126 ने बुवाई की थी।वहीं प्रतापगढ़ और अरनोद में 3527 ने बुवाई की थी।
सभी किसानों को लाइसेंस जारी
विभाग की ओर से नई नीति के अनुसार पात्र किसानों को लाइसेंस जारी किए गए है। सभी किसानों की सूची बनाई गईहै। किसानों ने अपने खेतों में बुवाई कर दी है।अगले माह से खेतों में नपती के लिए तैयारी की जाएगी।
एडवर्ड रोजारियो
जिला अफीम अधिकारी, खंड प्रथम, प्रतापगढ़





No comments:
Post a Comment