Breaking News
recent

सूरतगढ़ के पास दो ट्रकों के बीच आई जीप

करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला

सूरतगढ़. मानकसर के पास अमरपुरा रोड पर सेना ट्रक व एक अन्य ट्रक के बीच गुुरुवार रात्रि करीब साढ़े सात बजे पिकअप गाड़ी फंस गई। इससे पिकअप चालक घायल हो गया। करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसका ट्रोमा सेंटर में इलाज करवाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।

हाइवे व सिटी पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। जानकारी के अनुसार गुुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूरतगढ़ अनूपगढ़ मार्ग पर स्थित मानकसर के पास सेना का ट्रक सूरतगढ़ की तरफ आ रहा था। वही इसके पीछे किन्नू से भरी पिकअप गाडी ने सेना के ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पीछे आ रहे धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप में पीछे से टकरा गया। पिकअप गाड़ी सेना वाहन व ट्रक के बीच फंस गई।

पिकअप का चालक तीन एमएसडी निवासी अशोक पुत्र जगमाल बिश्नोई बुरी तरह पर फंस गया। सूचना मिलने पर हाइवे पुलिस प्रभारी जसकरण सिंह, सेना व सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किए। इस दौरान वहां वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इससे हाइवे जाम हो गया। पुलिस ने दो हाइड्रा मशीन की मदद से चालक अशोक कुमार को बाहर निकालकर ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। वही पुलिस ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.