Breaking News
recent

मिठास ने बढ़ाए दाम, दूर तक प्रसिद्ध है सवाईमाधोपुर के अमरूद

सवाईमाधोपुर. जिले में बागवानी की ओर रूझान बढ़ा है। यहां से अमरूदों की मिठास गांव-ढाणी व छोटे शहर ही नहीं बल्कि बड़े शहरों में भी प्रसिद्ध है। इन दिनों सवाईमाधोपुर के अमरूदों की मिठास महंगी है। खुदरा भाव 35 से 50 रुपए किलो है, तो थोक भाव भी 25 से 30 रुपए किलो तक है। क्षेत्र में इन दिनों करीब आठ हजार हैक्टेयर भूमि पर लगे पेड़ों पर अमरूद आ रहे है। प्रतिदिन करीब सौ छोटी गाडिय़ों (मेटाडोर)े से अमरूद आसपास के गांवों से लदान होकर जयपुर, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की मण्डियों में जा रहा है।

खेतों से शहरों तक
जिले के अमरूदों की मिठास राजस्थान सहित नई दिल्ली तक प्रसिद्ध है। यहां के अमरूदों के दाम शहरों की मण्डियों में अन्य स्थानों के मुकाबले में मिठास अधिक होने से बढ़ गए है। शहरों के खरीदार सीधे किसानों से सम्पर्क कर रहे हैं।

किसानों ने बताया कि वर्तमान में अमरूद का अच्छा भाव मिल रहा है। दूसरे राज्यों में 60 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से अमरूद बिक रहा है, जबकि सवाईमाधोपुर में 35 से 40 रुपए किलो तक थोक के भाव बेचा जा रहा है।

सात अरब तक व्यवसाय की उम्मीद
उद्यान विभाग के अनुसार जिले में अमरूद का कारोबार सात अरब तक होने का अनुमान है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं डेढ़ से दो लाख मीट्रिक टन उत्पादन पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है।

जिले में अमरूद के बगीचे
चौथकाबरवाड़ा, बौंली, बामनवास, गंगापुरसिटी, खण्डार, करमोदा, सूरवाल, खिलचीपुर, पढ़ाना, मैनपुरा, सेलू, रावल आदि जगहों पर 8 हजार हैक्टेयर में किसानों की ओर से अमरूदों के बगीचे लगाए गए हैं।

साल दर साल बढ़ रहा कारोबार
वर्ष उत्पादन
2014 65 हजार मीट्रिक टन

2015 80 हजार मीट्रिक टन
2016 90 हजार मीट्रिक टन

2017 एक लाख मीट्रिक टन
2018 एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन

फैक्ट फाइल
-इस बार अमरूदों के बगीचे-8 हजार हैक्टेयर

-अमरूदों का उत्पादन-5500 प्रति हैक्टेयर
-इस बार नए बगीचे लगे-600 से 800 हैक्टेयर

-इस बार अमरूदों के भाव-35 से 40 रुपए तक
-इतने परिवार कर रहे खेती-10 हजार

मांग बढऩे से बढ़े दाम
इन दिनों मांग बढऩे के साथ ही किसानों को अमरूदों के अच्छे दाम मिल रहे है। इस बार आठ हजार हैक्टेयर में अमरूदों के बगीचे स्थापित है। करीब सात अरब के व्यवसाय की उम्मीद है।
चन्द्रप्रकाश बढ़ाया, सहायक निदेशक, उद्यान विभाग, सवाईमाधोपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.