सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में दांतारामगढ़ कस्बे में चाचा-भतीजी के रिश्ते को तार-तार करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद पीडि़ता की मां के कपड़े तक फाड़ दिए। किसी को बताने पर अब दोनों को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। आखिरकार बालिका ने हिम्मत दिखाई और परिजनों के साथ सोमवार को दांतारामगढ़ थाने पहुंच कर चाचा व उसके एक साथी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के तहत करड़ गांव की यह घटना करीब चार महीने पहले की है। जिसमें पीडि़ता ने रिश्ते के चाचा व उसकी साथी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद भी उसका चाचा अपनी गंदी हरकत से बाज नहीं आया और नाबालिग व उसकी मां को लगातार जान से मारने की धमकियां देता रहा। इतना ही नहीं दो दिन पहले आरोपित ने पीडि़ता की मां के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाडकऱ उसकी भी लज्जा भंग कर दी। मासूम ने पुलिस को बताया कि इससे पहले उसका चाचा पांच-छह महीने से उससे बात कर रहा था। लेकिन, इसके बाद चार महीने पहले वह बालिका को अपने ताऊ के खेत पर लेकर गया था। यहां उसने उसके साथ गलत किया। तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे डरा दिया। इसके बाद वह अपने साथ अपने साथी को लेकर आया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मां को घटना के बारे में बताने पर दोनों उसको भी धमकाने लगे थे।
स्कूल संचालक के मोबाइल पर धमकी
पीडि़ता के अनुसार वह निजी स्कूल में पढ़ती है। लेकिन, शनिवार को वहां भी उसके आरोपित चाचा ने स्कूल संचालक के माबाइल पर फोन किया और मैरे से बात कर जान से मारने की धमकी दी। इधर, पुलिस का कहना है कि प्रकरण की सूचना आला अधिकारियों को दी जा चुकी है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।





No comments:
Post a Comment