Breaking News
recent

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, जानें पूरा मामला

पोकरण (जैसलमेर)। क्षेत्र के मदासर गांव के एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करना उस समय महंगा पड़ गया, जब चुनाव आयोग में शिकायत के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली गई और पिता-पुत्र दोनों को बुधवार को थाने लाकर पूछताछ की गई।

हालांकि तलाशी के दौरान उनके घर पर कोई हथियार बरामद हुआ ना ही उनके नाम से किसी हथियार का अनुज्ञा पत्र जारी किया हुआ पाया गया। जिस पर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस अभी भी मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।

यह है मामला
नोख थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि मदासर गांव के एक व्यक्ति ने राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को परिवाद पेश किया गया कि गांव के शिशपाल पुत्र जगदीश विश्नोई ने अपनी फेसबुक आइडी पर बंदूक के साथ अपना फोटो अपलोड किया गया और उसके पास हथियार होने की आशंका है जो पुलिस थाने में जमा नहीं करवाया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.