-श्रीबिजयनगर को जिला बनाने सहित कर रहे हैं कई मांगें
श्रीबिजयनगर.
कस्बे की सब्जीमंडी चौक पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामकिशन धूडिय़ा ने 11 सूत्री मांगों के संबंध में धरना शुरू किया है। पूर्व उपाध्यक्ष ने श्रीबिजयनगर को जिला बनाने, उपखण्ड स्तर पर सरकारी महाविद्यालय खोलने, कस्बे में बड़ा वाटरवक्र्स बनाने, गन्दे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने, राजकीय अस्पताल में 50 बैड की सुविधा करने व अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, गौरव पथ सहित पूरे कस्बे के विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण हटाने , कस्बे को निराश्रित पशु मुक्त करने, रेलवे स्टेशन से पंजाब एंड सिंध बैंक तक सडक़ बनाने, श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए तहसीलदार प्रशासन के माध्यम से उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मांगपत्र भेजा है।
धूडिय़ा ने बताया कि कई वर्ष से ये सभी मांगें कस्बे के लिए महत्वपूर्ण है । इन सभी मांगों पर कार्रवाई जरूरी है। शनिवार को धरना स्थल पर रामदास कामरा,चरनजीत सिंह मिगलानी,अशोक कुमार सिंधी,शंकर लाल सिंधी,ओमप्रकाश मिढढा व बालू सिंह उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment