Breaking News
recent

कितनी बार कार्तिक को डेट करने की बात कही, जवाब ही नहीं देते: सारा अली खान

अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। केदारनाथ की रिलीज के बाद अब सारा अपनी आगामी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में जुट गई हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी बात कर रही हैं। एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात पर खुलकर जवाब दिया।

जवाब ही नहीं देते:
मीडिया को दिए साक्षात्कार में जब उनसे कार्तिक आर्यन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कितनी बार कार्तिक को डेट करने की बात कह चुकी हैं लेकिन वो कोई जवाब ही नहीं देते। बता दें कि एक बार सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।

 

कितनी बार कार्तिक को डेट करने की बात कही, जवाब ही नहीं देते: सारा अली खान

'कॉफी विद करण' में किया था खुलासा:
बता दें कि पिछले दिनों सारा अपने पिता सैफ अली खान के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर पहुंची थीं। यह शो स्टार्स के कई राज खोलने के लिए जाना जाता है। इस शो पर जब करण ने सारा से पूछा था कि वह किसे डेट करना चाहती हैं तो किससे शादी करना चाहती हैं तो सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं और रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं।

 

कितनी बार कार्तिक को डेट करने की बात कही, जवाब ही नहीं देते: सारा अली खान

रणवीर सिंह के साथ आएंगी नजर:
बता दें कि सारा अली खान फिल्म 'सिंबा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। हाल में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.