चूरू. बीकानेर आईजी बनने के बाद महानिरीक्षक पुलिस बीएल मीना मंगलवार को पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि सादुलपुर सर्किल में क्राइम काफी अधिक है, जिस पर अंकुश लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। हरियाणा सीमा से सटे चूरू जिले के बॉर्डर एरिया को क्राइम मुक्त बनाने का लिए दोनों प्रदेशों की पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। सीमाई क्षेत्र में आपराधिक वारदातें रोकने और अंतरराज्यीय अपराधियों की धरपकड़ के लिए जल्द ही हरियाणा और राजस्थान पुलिस संयुक्त अभियान चलाएगी। राजगढ़ सर्किल में संगठित क्रिमिनल गैंगों पर लगाम लगाने का पूरा बंदोबश्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दें। पीडि़तों की पूरी बात सुने और उन्हे संतुष्ट करें। अपाराधियों पर नकेल कसने में कोई कमी नहीं छोड़े। उन्होंने कहा कि बाहर से आकर चूरू जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाली क्रिमिनल गैंग पर नकेल कसना अब चूरू जिला पुलिस की प्राथमिकता होगी। इसके अलावा जुआ, सट्टा और शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। आईजीपी मीणा ने चूरू पुलिस को अपना मुखबिर तंत्र अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग से पहले सुबह पुलिस लाइन पहुंचे आईजी को जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद आईजी ने सम्र्पक सभा में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया। इस मौके पर एसपी राममूर्ति जोशी, डीएसपी महेन्द्र पारीक सहित जिलेभर के थानाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
आईजी मीना का किया अभिनंदन
चूरू. सर्किट हाउस में मंगलवार को राजस्थान अल्पसंख्यक अधिकारी, कर्मचारी महासंघ चूरू व अजाक के शिष्टमंडल ने बीकानेर रेंज आईजी बीएल मीना का अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने आईजी से जिले में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष आरिफ खान, महासचिव शमशेर खान तथा अजाक के डा निरंजन चिरानिया, सलामुद्दीन खां पटवारी, बिजली बोर्ड के नूर हसन खां, यूनुस खा, नदीम खां, जलदाय विभाग के अयूब खां, सहायक पशु चिकित्सक इनायत खां, डा. जेबी खान, उर्दू शिक्षक संघ से मास्टर यूनुस खां, मदरसा पैराटीचर्स संघ के असलम दौलतखानी, इशराफत अली मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment