जैसलमेर/पोकरण. पोकरण के ऐतिहासिक, कलात्मक बालागढ़ फोर्ट में रविवार को हलचल देखने को मिली। बाहरी लोग अंदर व बाहर चक्कर लगा रहे थे। इस बीच 11 बजे बाद कुछ लोगों ने ज्यों हि बड़े पर्दे लगाने शुरू है और कैमरे लगाने के स्टैण्ड, लाइटें लगाने का कार्य शुरू करते है। दोपहर बाद अभिनेता बाहर आता है और कुछ कलाकारों के साथ एक गाने के दृश्य का फिल्मांकन शुरू होता है, लेकिन लाइट, कैमरा, एक्शन की गूंज ही देर सुनाई दी। प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं होने के कारण फिल्म की शूटिंग बंद करवाई गई। अब शूटिंग के आयोजक अनुमति के लिए उपखण्ड कार्यालय के चक्कर काटते नजर आ रहे है।
तमिल फिल्म की बताई जा रही है शूटिंग
सूत्रों के अनुसार पोकरण फोर्ट के मुख्य द्वार पर रविवार को सुबह तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी। इस दौरान फिल्म के कुछ दृश्य, एक गाने और कुछ संत महात्माओं के वेश में खड़े कलाकारों के साथ दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान फोर्ट के उत्तरी द्वार पर लोगों की भीड़ बढऩे लगी। भीड़ में से किसी ने इसकी सूचना उपखण्ड अधिकारी को दी। सूचना मिलने पर उपखण्ड अधिकारी अनिलकुमार जैन ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग कर रहे आयोजकों से अनुमति की पूछताछ की, लेकिन उनके पास ऐसी कोई अनुमति नहीं थी। जिस पर शूटिंग को रुकवा दिया गया।
इंटरनेट बंद होने से हो रही परेशानी
शूटिंग के आयोजक फिल्मांकन की अनुमति के लिए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे है। उनकी ओर से अनुमति के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन वांछित दस्तावेज उनके पास नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण हैदराबाद से दस्तावेज पहुंच नहीं पा रहे है। ऐसे में आयोजकों को परेशानी हो रही है।
वांछित दस्तावेज नहीं है संलग्न
शूटिंग के आयोजकों की ओर से अनुमति के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन वांछित दस्तावेज संलग्न नहीं किए गए है। दस्तावेज संलग्न करने के बाद उनकी जांच की जाएगी और जांच के बाद ही अनुमति देने की कार्रवाई की जाएगी।
-अनिलकुमार जैन, उपखण्ड अधिकारी, पोकरण।





No comments:
Post a Comment