Breaking News
recent

यहां बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रही ‘मौत’, रात में सता रहा हादसे का अंदेशा

राजेन्द्रसिंह दूदौड़
पाली। हाल ही में अलवर क्षेत्र में हुए एक हादसे में तीन शिक्षकों की मौत हो गई थी। ट्रक के पीछे लाइट (रिफ्लेक्टर) नहीं होने से होने से कोहरे में वाहन नहीं दिखा और हादसा हो गया। लेकिन, इतना कुछ होने के बाद भी पाली में जाग नहीं हो पाई है। आज भी रिफ्लेक्टर लगाए बिना ट्रैक्टर व टैंकर के साथ ही अन्य वाहन सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। न तो वाहन चालक जागरूक हो रहे हैं और न ही जिम्मेदार अधिकारी ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में ला रहे हैं। जबकि, मारवाड़-गोडवाड़ में भी सर्दी चरम पर पहुंचने लगी है, जिससे कोहरा भी छाने लगा है।

ऐसे में रात के समय हर पल हादसे का अंदेशा सताता रहता है। दरअसल, जिले भर में ट्रक व टै्रक्टर चालक वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगा रहे है। रिफ्लेक्टर लगाने की अनिवार्यता के बावजूद वाहन चालक नियमों की धजियां उड़ा रहे है। शीतलहर चलने से दिनों दिन तापमान कम हो रहा है। सुबह व रात्रि के समय कोहरा छाने लगा है। ट्रैक्टरों व ट्रकों के पिछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इधर, परिवहन व पुलिस विभाग की सख्ती नहीं होने के कारण ट्रक व ट्रैक्टर चालक बिना रिफ्लेक्टर ही वाहनों को दौड़ा रहे हैं।

पांच हजार रुपए तक लग सकता है जुर्माना
जिन वाहनों के पीछे लाइट पॉवरफुल नहीं होती है व लाइट नहीं होती है। उनमें बिना रिफ्लेक्टर वाहन संचालन पर जुर्माना का प्रावधान है। बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहन पकड़े जाने पर राजस्थान परमिट और स्थानीय वाहनों पर 500 रुपए व नेशलन परिमट के वाहनों पर 5000 रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

ओवरलोड पर भी नहीं लगाम
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रक व ट्रैक्टर चालक लोहे के सरिए लाद कर ओवरलोड़ दौड़ रहे है। इनको रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। ट्रैक्टर चालक टॉली में सरिए लाद कर ले जा रहे हैं तो कुछ वाहन अन्य सामग्री। सरियों के कारण अक्सर पीछे से आने वाला वाहन उससे टक्करा जाता है। रात्रि के समय हादसे ज्यादा होते है।

पहले भी जा चुकी हैं कई जानें
रिफ्लेक्टर के अभाव में अलवर में कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो चुका है। इस हादसे में तीन शिक्षकों की जान चली गई। वहीं इसके अलावा भी सर्दियों में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। लेकिन, न तो वाहन चालक ध्यान दे रहे और न ही जि मेदार जाग रहे हैं।

अभियान चलाएंगे
जिन ट्रैक्टरों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे है। उन वाहनों का चालान बनाया जाएगा। सप्ताह भर अभियान चलाकर वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाएंगे। -निरमा विश्नोई, यातायात प्रभारी, पाली

कार्रवाई करेंगे
जिन वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगे हुए नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सभी वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने की व्यवस्था करेंगे। -जे.पी. बैरवा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पाली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.