Breaking News
recent

जागे जिम्मेदार, पहुंचे अहिंसा सर्कल

जागे जिम्मेदार, पहुंचे अहिंसा सर्कल
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . शहर के अहिंसा सर्कल पर ओवरफ्लो नाले की गंदगी से आमजन और व्यापारी पीडि़त हैं। पिछले कई सालों तक गंदगी का दंश झेल चुके लोगों को कुछ माह से राहत मिली थी। अब फिर से यहां गंदगी पसर रही है। राजस्थान पत्रिका के 17 दिसम्बर के अंक में प्रकाशित 'अब अहिंसा सर्कल के इस छोर पर पसरी गंदगी, हालात खराब, आमजन का चलना मुश्किलÓ में आमजन की समस्या को उजागर किया था। नगर परिषद आयुक्त अनिल झिंगोनिया व सफाई निरीक्षक भगवानदास घारू मंगलवार को मौके पर पहुंचे। यहां नाले की सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। इससे पहले आयुक्त ने कलक्टर बंगले के पास नाले के ओवरफ्लो की समस्या देखी। सम्बधित विभाग को समस्या समाधान का कहा है।

ये भी पढ़े...

बीपीएल कार्ड बनाया, लेकिन नहीं मिल
रहा योजना लाभ
आठ वर्ष से कार्यालयों का चक्कर काट रहा प्रार्थी
सिवाना ञ्च पत्रिका . ग्राम पंचायत बामीसन के राजस्व गांव देवड़ा निवासी बीपीएल आठ वर्षों से बीपीएल योजना लाभ के लिए दर दर भटक रहा है। लेकिन उसे योजना लाभ नहीं दिया जा रहा है।
देवड़ा निवासी पर्वतसिंह पुत्र पुखराज का बीपीएल राशनकार्ड बना हुआ है। ऑनलाइन राशनकार्ड नम्बर सर्च करने पर उसका राशन कार्ड व इसके परिवार के सदस्यों के नाम कार्ड में दिखाईदेते हैं। लेकिन बीपीएल क्रमांक को लेकर ऑनलाइन सर्च करने पर डाटा गलत आता है। इस पर प्रार्थी को योजना लाभ नहीं मिल रहा है। पीडि़त व्यक्ति पंचायत समिति से लेकर उपखण्ड कार्यालय में कई बार उच्च अधिकारियों को मौखिक व लिखित में समस्या से अवगत करवाकर ऑनलाइन डाटा में त्रुटि सुधार के लिए गुहार कर चुका है। लेकिन आज दिन तक सुधार तो दूर की बात सुनवाई तक नहीं हो रही है।
&बीपीएल क्रमांक में ऑनलाइन डाटा एंट्री सुधार के लिए सम्बंधित विभागों के आठ वर्षों से चक्कर काट रहा हूं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर योजना लाभ नहीं मिल रहा है। बहुत परेशान हूं।
- पर्वतसिंह, पीडि़त



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.