Breaking News
recent

ओमप्रकाश हुड़ला ने कराया जानलेवा हमले का मामला दर्ज, फरसी, तलवार, लाठी-डंडों से हुआ था हमला

दौसा/महुवा। विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2018) से एक दिन पूर्व गहनौली के पास निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला पर हुए हमले का मामला शनिवार को महुवा थाने में दर्ज हुआ। हुड़ला ने शनिवार को मामला दर्ज कराया कि वे 6 दिसम्बर रात आठ बजे लीलापुरा गांव में कार्यकर्ताओं से मिलकर महुवा आ रहे थे। गहनौली भोपर सडक़ पर आते ही कुछ लोगों ने उनकी कार के आगे वाहन लगा दिया। वाहन पर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र मीना का पोस्टर लगा था।

 

Read More: नहीं रुक सका फर्जी मतदान, ‘परलोक’ से भी आ गए वोट! सीकर में कई जगह पड़े फर्जी वोट, परिजन भी हैरत मे

 

वाहन से उतरे लोगों ने फरसी, तलवार, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके हाथ, कंधे व शरीर पर चोटें आई और कार्यकर्ता बलराम मीना भी घायल हो गए। हुड़ला ने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र मीना के छोटे भाई धर्मवीर मीना व निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व जिला प्रमुख अजीतसिंह के पुत्र गौरवसिंह व रामवीर गहनौली सहित 100-125 व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की नियत व पथराव करने का मामला दर्ज कराया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.