रायपुर मारवाड़। बढते अपराध को रोकने के लिए पुलिस की मदद करने के प्रति लोगों में जागरूकता आ रही है। क्षेत्र के चार गांव ऐसे हैं जहां दानदाताओं ने सहयोग कर सीसीटीवी लगाने का अच्छा कार्य किया है। इन कैमरों से पुलिस को बढते अपराध पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी। इन गांवों में लगे कैमरे गिरी में सरपंच सुमित्रा चौहान की प्रेरणा से दानदाताओं ने गांव के बस स्टैण्ड से लेकर प्रमुख चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिसका कंट्रोल समाजसेवी अशोक सोनी की दुकान में दिया गया है।
सोनी सेंदड़ा थाने के सीएलजी सदस्य होने से वे पुलिस के स पर्क में रहते हैं। कुशालपुरा गांव में भी कैमरे लगाए गए हैं। जिसका कंट्रोल गांव से सटी पुलिस चौकी में दिया गया है। पुलिस निरंतर इन कैमरों से नजरे रखे हुए है। बिराटिया कलां में एक फैक्ट्री की ओर से कैमरे लगवाए गए हैं। जिसका कंट्रोल गांव में दिया गया है। बर पुलिस चौकी की टीम निरंतर कैमरे के फुटेज की जांच करती है। बर चौराहे पर भी दानदाताओं के सहयोग से कैमरे लगाए गए हैं। जिसका कंट्रोल पुरानी पुलिस चौकी में दिया गया है। गांव में इससे लोगों में भय भी कम हुआ है।
दुकानदार भी करते हैं मदद
रायपुर कस्बे सहित क्षेत्र के विविध गांवों में छोटे से बड़ा व्यवसाय करने वाले दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगा रखे हैं। ये कैमरे किसी भी आपराधिक घटना के समय पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। दुकानदार भी पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराने में आगे होकर सहयोग करने लगे हैं।
रायपुर में नहीं लगे कैमरे
रायपुर में पूर्व विधायक संजना आगरी द्वारा पांच लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई थी। इस राशि से कस्बे के प्रमुख चौराहे व बस स्टैण्ड पर एक दर्जन कैमरे लगाने थे। लेकिन ये कैमरे आज तक नहीं लगाए गए हैं। इससे पूर्व विधायक का प्रयास सार्थक साबित नहीं हो सका।
जागरूकता से ही मिलेगी कामयाबी
ये अच्छी बात है कि बढते अपराध को रोकने में लोगो में भी जागरूकता आ रही है। दानदाताओं द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने की मदद सराहनीय है। जैतारण सर्कल के पांच पुलिस थाना क्षेत्रों के कई गांवों में कैमरे लगा दिए गए हैं। जो निश्चित रूप से अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होंगे। -वीरेन्द्रसिंह राठौड़, डीएसपी, जैतारण





No comments:
Post a Comment