Breaking News
recent

रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

शिव. क्षेत्र के भाडखा कस्बे में पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर शुक्रवार शाम ओवरटेक के दौरान रोडवेज की एक बस डिवाइडर से टकरा गई। गनिमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, वहीं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भाडखा चौकी प्रभारी रणवीरसिंह के अनुसार बाड़मेर डिपो की बस हरिद्वार से बाड़मेर की ओर जा रही थी।

कस्बे में प्रवेश के दौरान आगे गुजर रहे ट्रेलर से ओवरटेक के दौरान वह डिवाइडर से टकरा गई। इससे बस का मुख्य शीशा टूट गया तथा अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। मौके पर ग्रामीणों व दुकानों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंच यातायात दुरुस्त करवाया तथा बस व ट्रेलर को पुलिस चौकी में खड़ा करवाया।

ये भी पढ़े...

ट्रेलर की चपेट आई महिला गंभीर घायल

धोरीमन्ना . मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को ट्रेलर की चपेट आने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला धोपी पत्नी प्रभुराम विश्नोई निवासी खारी सड़क पार कर रही थी। इस दौरान ट्रेलर की चपेट आने से उसका पैर टूट गया। उसे निजी अस्पताल में उपचार के बाद सांचौर रैफर किया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

नाले में फंसा चारे का ट्रक

सरणू. गांव सरणू में सड़क के किनारे बने नाले में शुक्रवार अलसुबह चारे से भरा एक ट्रक फंस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो माह पूर्व सड़क के किनारे बना नाला कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

ऐसे में यहां आए दिन वाहन फंस रहे हैं। नाले की छत कमजोर होने के कारण यह मामूली वजन आने से ही टूट जाता है। ऐसे में यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्राम वासियों का कहना है कि इससे कभी भी हादसा हो सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.