सीकर . वह तड़प रही थी। परिजन चिकित्सक को बुलाने की मांग करते रहे। चिकित्सक पहुंचे तब तक उसका दम टूट चुका था। इसके बाद भी बेकद्री सामने आई। दो घंटे तक शव अस्पताल के बैड पर मरीजों के बीच ही पड़ा रहा। यह वाकया बुधवार को यहां कल्याण अस्पताल में सामने आया। परिजनों के विरोध को देखते हुए महिला के शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। जहां पर गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महिला के परिजनों ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया है।
नहीं सुनी स्टॉफ ने
कोटड़ी लुहारवास निवासी संतोष देवी पत्नी बजरंगलाल (35) के मधुमेह बीमारी थी। परिजनों ने दो दिन पहले संतोष को कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया था। संतोष के भतीजे सरदार मीणा ने बताया कि संतोष की मंगलवार शाम तबीयत खराब हो गई, लेकिन चिकित्सक देखने नहीं आया। इसके बाद बुधवार को वार्ड में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ से चिकित्सक को बुलाने का आग्रह किया, लेकिन अनसुना कर दिया गया। संतोष दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तडऩे लगी। लेकिन चिकित्सक पौन घंटे बाद देखने के लिए पहुंचा। तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। संतोष की मौत के बाद भी शव को नहीं संभाला।
दो घंटे तक विवाद
परिजन मामले की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में दो घंटे तक शव अस्पताल के वार्ड में मरीजों के बीच बैड पर ही पड़ा रहा। इससे वार्ड में अफरातफरी का माहौल रहा।
पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत कराया इसके बाद करीब चार बजे शव को बैड से हटवाकर मुर्दाघर में रखवाया गया। परिजनों ने बाद में जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर स्थिति से अवगत करवाया। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।
कांस्टेबल रामप्रकाश की पत्नी को सौंपा चेक
सीकर. फतेहपुर में बेसवा रोड पर अपराधियों की गोली का शिकार हुए कांस्टेबल रामप्रकाश के परिजनों को पुलिस विभाग द्वारा दो चेक सौंपे गए हैं। सीओ सीटी गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल रामप्रकाश की पत्नी सुनिता को घर जाकर एक चेक दो लाख व दूसरा 9.23 लाख का सौंपा है। सीओ सीटी के अनुसार गोली खाकर जान देने वाले कोतवाल मुकेश कानूनगो के परिवार को भी यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि फतेहपुर के शहर कोतवाल मुकेश कानूनगो व कांस्टेबल रामप्रकाश की शातिर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया था।





No comments:
Post a Comment