हिण्डौनसिटी. इच्छा शक्ति में दृष्टता हो तो दुष्कर कार्य की राह भी आसान हो जाती है। । गर इरादे नेक है तो मुकाम तक पहुंचाने के लिए सैकड़ों मददगार भी मिल जाते हैं। शहर से सटे क्यारदा खुर्द गांव में भी युवाओं ने नेक इरादे से कुछ कर गुजरने का बीड़ा उठाया है। गांव की जाटव बस्ती में शराबबंदी और दुव्र्यसनों पर अंकुश लगाने के युवाओं टीम खड़ी हुई तो बस्ती के पंच-पटेल भी समाज सुधार कर महिम ेमें सहयोगी बन शाामिल हो गए।
क्यारदाखुर्द गांव की जाटव बस्ती के युवाओं की पहल पर बुधवार को पंच-पटेलों ने शराबबंदी के साथ ही जुआ, सट्टे पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। इसके बाद युवाओं ने राज्यपाल के नाम पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह नाथावत को ज्ञापन सौंप गांव में अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग की।
सामाजिक चेतना एवं विकास संस्थान के जिला समन्वयक व वरिष्ठ अधिवक्ता शांतिलाल करसोलिया ने बताया कि गांव अथाई पर युवाओं के साथ पंच-पटेलों की पंचायत हुई। जिसमें अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही शराब का सेवन करने वाले, जुआ, सट्टा खेलने वाले लोगों पर पुलिस के जरिए कार्रवाई कराने का निर्णय लिया। इसके बाद युवाओं ने गांव के मुख्य रास्तों से होकर जागरूकता रैली निकाल शराबबंदी व जुआ-सट्टे पर रोक के लिए संदेश दिया। इस दौरान अधिवक्ता राजवीरसिंह राज, विनोद कुमार, ईशु जाटव, जयसिंह, संजीत, पुष्पेन्द्र, अजीत, दीनदयाल व रोहित आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment