Breaking News
recent

शादी पर किया करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं छपे प्रियंका की शादी के कार्ड, ये है वजह

बॅालीवुड से लेकर हॅालीवुड तक अपनी एटिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस की हो चुकी हैं। रविवार को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए हैं। बता दें कि इस शादी में शामिल होने के लिए फैमिली के सिर्फ 80 मेहमानों को न्योता मिला। वहीं मीडिया को वेन्यू में जाने की इजाजत नहीं थी। इसी बीच प्रियंका की मां मधु ने इस शादी के कार्ड को लेकर एक बड़ी बात बताई है।

 

priyanka chopra

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद सभी को प्रियंका और निक की शादी के कार्ड को लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई थी। लंबे समय तक इंतजार के बाद भी प्रियंका की शादी का कार्ड सामने नहीं आया। शादी के कार्ड को लेकर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने शादी के कार्ड के सामने न आने की वजह बताई। बता दें कि प्रियंका की मां मधु ने बताया, 'प्रियंका की शादी के कार्ड प्रिंट नहीं कराए गए हैं। इसलिए ये किसी को नहीं दिए गए। इसकी जरूरत महसूस नहीं की गई। कुछ सिलेक्टेड गेस्ट्स को फोन पर ही इनवाइट किया गया।'

 

priyanka chopra

गौरतलब है कि प्रियंका और निक 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने क्रिश्चन और हिंदू रिति रिवाज से शादी की। प्रियंका ने मेंहदी सेरेमनी पर जाने-माने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का लहंगा पहना जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रियंका की मेंहदी सेरेमनी में मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सलमान की बहन अर्पित खान शर्मा अपने बेटे के साथ पहुंची थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.