Breaking News
recent

खूबसूरत सजाया पिंक पोलिंग बूथ को

खूबसूरत सजाया पिंक पोलिंग बूथ को
-मुख्यमंत्री करेगी यहां मतदान
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. शहर की आवासन मंडल कॉलोनी का सामुदायिक भवन को पिंक पोलिंग बूथ बना कर गुरुवार शाम को मांगलिक स्थल की भांति खूबसूरत सजा दिया गया, क्योकि यहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मतदान करेगी। झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र 198 के मतदान केंद्र भाग संख्या 31 ए, हाऊसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन कमरा न. 2 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को सुबह 9 बजे मतदान करेगी। केंद्र के बाहर सड़क के दोनो ओर हरा कारपेट बिछाया गया है। भवन के मुख्य द्वार पर फूलों व पिंक कलर के स्वागत द्वार बनाया, इसके अंदर प्रवेश करते ही आसपास फूलों के गमले, पिंक कलर के पर्दे शोभा बढ़ा रहे है। पांडाल के ऊपर चांदनी व नीचे लाल कारपेट बिछाया गया। पांड़ाल के नीचे दर्जनों कुर्सिया जमाई गई है। मतदान कक्ष में चारो ओर सफेद पर्दे लगाए गए है। परिसर में मतदान जागरुकता के पेास्टर लगाए गए है। यहां मतदान कर्मी भी सभी महिलाएं होगी। इस केंद्र को पिंक पेालिंग बूथ महिला मतदान केंद्र का नाम दिया गया है।
-बनाया सेल्फी प्वाइंट
पिंक बूथ पर मत देने के बाद मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। इसके तहत एक फ्लैक्स बनाया गया इसमें लिखा गया कि मैने झालरापाटन के लिए वोट दिया। बीच में एक आदमी का चित्र उसके सिर की जगह खाली छोड़ी गई है ताकि सेल्फी लेने वाला उस स्थान पर अपना चेहरा सेट कर सेल्फी ले सकेगा। इस फ्लैक्स को भी बहुत खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।
-पहले तोपखाना स्कूल में डालती थी मत
झालावाड़ में मुख्यमंत्री के निवास का पता पहले गोदाम की तलाई क्षेत्र का होने से उनका मतदान केंद्र तोपखाना स्कूल में होता था लेकिन अब उन्होने सांसद कार्यालय को निवास बना लिया इस कारण उनका मत अब इस क्षेत्र के केंद्र आवासन मंडल कॉलोनी के सामुदायिक भवन में डाला जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.