नसीराबाद.
एक विवाह समारोह में पाणिग्रहण संस्कार से पूर्व ही दुल्हन लापता हो गई। अजमेर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री बचपन से ही नसीराबाद में 12 क्वार्टर स्थित अपने ननिहाल में ही रह रही थी।
उसका विवाह भी उसके नाना ने ही अपने स्तर पर कुंदननगर अजमेर निवासी युवक से तय किया था। बारात नसीराबाद पहुंची और तोरण के लिए रवाना भी हो गई। बारात तोरण के लिए कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि दूल्हे के परिजन को दुल्हन के लापता होने की सूचनामिली। इस पर दूल्हे के परिजन ने बारात को रुकवा दिया। वहीं दुल्हन के ननिहाल में हडक़म्प मच गया।
पिता भी आया सकते में
दुल्हन का पिता भी सकते में आ गया और उसने अपनी पुत्री के लापता हो जाने की सूचना भी तत्काल सिटी थाना पुलिस को दी। उसने 12 क्वार्टर क्षेत्र के ही एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। यह माजरा देख समाज के पंच-पटेलों ने दूल्हे का किसी अन्य युवती से विवाह कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर दूल्हे के परिजन ने बदनामी के डर से बचने के लिए अपनी सहमति दे दी।
यूं हुई दूसरी युवती से शादी
पंच-पटेलों ने दुल्हन की तलाश प्रारंभ की और वर पक्ष को 5-6 युवतियों के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात बाघसूरी निवासी युवती के साथ दूल्हे का विवाह कराना तय हुआ।बारात बाघसूरी पहुंची जहां उसका अन्य युवती विवाह सम्पन्न कराया गया। वहीं लापता वधू के पिता ने भी दुल्हन बनी बाघसूरी की युवती को अपनी पुत्री मानते हुएलाया गया सारा दहेज का सामान व मोटरसाइकिल दहेज में दे दी।





No comments:
Post a Comment