पाली/ब्यावर। ब्यावर शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को हाउसिग बोर्ड में एक मकान पर छापा मारकर वहां पर रखी 66 प्रतीकात्मक इवीएम प्रचार सामग्री पकड़ी है। यह मशीनें जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्र गोयल का चुनाव चिह्न व उनके नाम की है। पुलिस ने इसकी सूचना रिटर्निग अधिकारी को दी है। देर रात तक इस सम्बंध में कार्रवाई जारी रही। प्रतीकात्मक इवीएम प्रचार सामग्री पकड़े जाने का क्षेत्र का यह पहला मामला है।
ब्यावर शहर थानाधिकारी रविन्द्रप्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ब्यावर शहर के हाउसिंग बोड स्थित एक मकान में प्रतीकात्मक इवीएम की प्रचार सामग्री रखी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। जहां एक मकान में 66 प्रतीकात्मक इवीएम मशीनें मिली। इसमें जैतारण क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र गोयल का चुनाव चिन्ह व नाम अंकित था। इसमें अन्य किसी प्रत्याशी का नाम व उसका चिह्न अंकित नहीं था। पुलिस प्रतीकात्मक इवीएम मशीन को लेकर थाने पहुंची।
इसलिए की कार्रवाई
शहर थाना पुलिस के अनुसार दस रुपए से अधिक कीमत की प्रचार सामग्री का भंडारण होने पर उन जब्त कर थाने ले आए। इस संबंध में रिटर्निग अधिकारी को सूचना दे दी है। इस प्रचार सामग्री का खर्च भी प्रत्याशी के जुड़ेगा। प्रत्याशी बिल पेशकर इसे छुड़वा सकेगा।
भाजपा सरकार के मंत्री है गोयल
सुरेन्द्र गोयल जो वर्तमान में भाजपा सरकार के मंत्री है। जो अभी भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरे हुए है। ये पूर्व में भी मंत्री पद पर रह चुके है ओर जैतारण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिगियों में गिने जाते है।
जैतारण में बना चर्चा का विषय
ब्यावर के एक मकान से 66 प्रतीकात्मक इवीएम मशीनें जब्त करने की कार्रवाई के बाद जैतारण कस्बे सहित गोयल के समर्थकों में चर्चा का विषय बना रहा।
घोड़े पर बैठाकर किया स्वागत
मारवाड़ जंक्शन। निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण दवे ने सोमवार को नरसिंहपुरा, गादाना, फुलाद, गवार, भगोड़ा, सिंचाणा, गुड़ा गंगा, चौकडिय़ा, राड़झालारा आदि गांवों में जन सम्पर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनको पूरा करने का वादा किया। गादाना के ग्रामीणों ने उनको घोड़े पर बैठाया और ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इस पर दवे ने कहा कि ये उन पर कर्ज है, जिसका अवसर मिलने पर ब्याज सहित कर्ज उतारेंगे। दवे ने गांव के केशर सिंह राजपुरोहित का डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त कर पहली बार गांव आने पर सम्मान किया। इस मौके सरपंच पवन शिवहरे जैन, सरपंच नविता सोलंकी, उपसरपंच मुलाराम, सरपंच महिपाल सिंह, चंदाराम भायल आदि उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment