Breaking News
recent

भावी डॉक्टरों ने पढ़े शोध पत्र, चिकित्सा में ध्यान-व्यायाम की हुई बात

कोटा. इंडियन एकेडमी ऑफ जीरियाट्रिक्स का 16वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आसोरी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जीरियाट्रिक विभाग सभी बुजुर्गों के लिए एक प्रकार का जीवनभर का निवेश है। दस वर्ष पूर्व जिस वरिष्ठ नागरिक क्लीनिक का यहां शुभारंभ हुआ वो आज पूरा विभाग बन गया है और उसका राष्ट्रीय अधिवेशन भी कोटा में हुआ जो कि कोटा मेडिकल कॉलेज के लिए गर्व की बात है।

Read more : रेलवे ने राजधानी व दूरंतो एक्सप्रेस में महिलाओं की सीट को लेकर किया यह फैसला..

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. एमएल अग्रवाल ने बुजुर्गों में लकवा, मनोविकार जैसी विसंगतियों पर बताया कि दवाओं के अलावा योगाभ्यास, ध्यान व्यायाम से भी स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। इस मौके पर कन्वीनर डॉ.जेके सिंधवी, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रामपाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक शारदा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम मित्तल, डॉ. दीपिका मित्तल आदि मौजूद रहे।

Read more : मुकुन्दरा हिल्स में बाघिन को लेकर कोर्ट ने दिया यह फैसला....

60 शोध पत्र पढ़े
मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों में पोस्टर प्रतियोगिता का फाइनल राउंड किया गया। समापन सत्र में डॉ. अलका गणेशन, न्यूजीलैंड की सुनीता पॉल आदि ने पोस्टर प्रजेंटेशन दिया। 60 शोध पत्र पीजी छात्रों ने प्रस्तुत किए।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा नीति बनें
यूके नोटिंघम यूनिवर्सिटी के सीनियर कंसलटेंट डॉ. सैंथिल ने कहा कि वरिष्ठ लोगों को उपचार समय पर मिलना चाहिए। यूके में इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा सुविधा की नीति बननी चाहिए।

बुजुर्गों के लिए तैयार कर रहे विशेष कुर्सी
यूके के ही चिकित्सा तकनीशियन डेविड ह्यूसन बुजुर्गों के उपचार के लिए विशेष कुर्सियां तैयार कर रहे हैं। आईआईटियन डेविड ने बताया कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने में चिकित्सा उपकरणों की मदद ली जा रही है। इन पर लगातार रिसर्च भी हो रहा है।

Read more : युवती ने ब्लैड से हाथ की नस काटी फिर बिजली के टावर पर चढ़ खुद को लगाई फांसी, 13 घंटे हवा में झूलती रही लाश...

इनको मिला अवार्ड
आयोजन चैयरपर्सन डॉ. मीनाक्षी शारदा व सचिव डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में बेस्ट थिसीस अवार्ड डॉ. सन्नी सिंघल को दिया गया। श्रेष्ठ शोध पत्र के लिए झालावाड़ के डॉ. शुभम शर्मा, डॉ. निश्चल गांधी, पुना के डॉ. विवेक अग्रवाल को दिया गया। अंडर ग्रजेुएट स्टूडेंट्स उदयपुर के गुंजन, कोटा के आनंद व आशीष को प्रदान किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.