Breaking News
recent

नौ बजे से रूझान, ग्यारह बजे बाद से परिणाम

झुंझुनूं. लोकतंत्र के पर्व में मतदाता के मन की छिपी बात मंगलवार को बाहर आ जाएगी।चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो जाएगी। डाक मत पत्रों व इवीएम के मतों की गणना अलग-अलग होगी। सभी के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई है।कक्ष तय कर दिए गए हैं।अनुमान लगाया जा रहा है कि शुरुआती रूझान सुबह नौ बजे से पहले मिलने शुरू हो जाएंगे। परिणाम ग्यारह बजे बाद से आने शुरू हो जाएंगे। इधर ज्यों-ज्यों परिणाम की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे ही प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के दिलों की धड़कन भी बढ़ रही है।

एजेंटों को बांटा ज्ञान
प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को प्रत्याशियों व एक्सपर्ट ने गणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।जिले में हुए मतदान के अनुसार सबसे पहले खेतड़ी, मंडावा व पिलानी का परिणाम आने की संभावना है। जबकि सबसे बाद में नवलगढ़ व सूरजगढ़ का परिणाम आ सकता है।

तीन जगह लगेगी बड़ी स्क्रीन
चुनाव परिणामों की पल-पल की जानकारी देने के लिए शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर डिस्पले स्क्रीन लगाए जाएंगे। इनमें गांधी चौक पार्क, रोडवेज बस स्टेण्ड व मंडावा मोड शामिल हंै। इसके अलावा राजस्थान पत्रिका की वेबसाइट पर आपको पल-पल की जानकारी से अपडेट दिया जाएगा।

इस प्रकार मिलेगा प्रवेश
प्रत्याशियों व अभ्यर्थियों व उनके गणना अभिकर्ताओं का प्रवेश व निकासी कॉलेज के गेट नम्बर 3 से होगी तथा मतगणना में लगे कार्मिकों का प्रवेश गेट नम्बर 2 से होगा। अभ्यर्थी व उनके अभिकर्ता तथा मतगणना कार्य में नियुक्त कार्मिक मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल कॉलेज के अंदर मोबाइल आदि नहीं ले जा सकेंगे।

17 की प्रतिष्ठा दांव पर
बृजेन्द्र ओला, राजेन्द्र भाम्बू, नरेन्द्र कुमार, रीटा चौधरी, डॉ जितेन्द्र ङ्क्षसह, इंजीनियर धर्मपाल, पूरणमल सैनी, डॉ राजकुमार शर्मा, रवि सैनी, प्रतिभा ङ्क्षसह, श्रवण कुमार, सुभाष पूनिया, जेपी चंदेलिया, कैलाश मेघवाल, शुभकरण चौधरी, भगवानाराम सैनी, राजेन्द्र ङ्क्षसह गुढ़ा व अन्य के परिणाम व इनको मिलने वाले मतों पर सभी की नजर टिकी हुई है।

वर्तमान में पार्टीवार विधायक
कांग्रेस 2
भाजपा 2
निर्दलीय2
बसपा 1

जानिए कहां होगी मतगणना

पिलानी विधानसभा:
मतगणना शिक्षा केन्द्र प्रथम तल कमरा नंबर 208 पर व डाक मतपत्र के लिए मतगणना शिक्षा केन्द्र प्रथम तल कमरा नंबर 209 में होगी।
सूरजगढ़ विधानसभा:
मतगणना स्थल साइंस ब्लॉक प्रथम तल कमरा नंबर 10 ए होगा।डाक मतपत्र के लिए मतगणना साइंस ब्लॉक प्रथम तल कमरा नंबर 9 ए में होगी।
झुंझुनूं विधानसभा:
मतगणना स्थल साइंस ब्लॉक आधार तल कमरा नंबर 4 व डाक मतपत्र के लिए मतगणना साइंस ब्लॉक आधार स्मार्ट क्लास में होगी।
मंडावा विधानसभा:
मतगणना शिक्षा केन्द्र आधार तल कमरा नंबर 103 में डाक मतपत्र के लिए मतगणना शिक्षा केन्द्र आधार तल कमरा नंबर 108 में होगी।

नवलगढ़ विधानसभा:
मतगणना स्थल शिक्षा केन्द्र द्वितीय तल कमरा नंबर 309 व डाक मतपत्र के लिए मतगणना शिक्षा केन्द्र द्वितीय तल कमरा नंबर 310 में होगी।
उदयपुरवाटी विधानसभा:
मतगणना स्थल शिक्षा केन्द्र प्रथम तल कमरा नंबर 203 में व डाक मतपत्र के लिए मतगणना स्थल शिक्षा केन्द्र प्रथम तल कमरा नंबर 210 में होगी।
खेतड़ी विधानसभा:
मतगणना स्थल साइंस ब्लॉक आधार तल कमरा नंबर 2 व डाक मतपत्र के लिए मतगणना साइंस ब्लॉक आधार तल कमरा नंबर 3 व यहां टेबलों की संख्या 8 होगी।

सात बजे तक प्रवेश
अभ्यर्थियों व उनके अभिकर्ताओं को सुबह 7 बजे तक मतगणना स्थल में प्रवेश कर लेना होगा। रिटर्निंग अधिकारी अपने स्टाफ सहित सुबह 6 बजे तक मतगणना स्थल में प्रवेश कर मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.