Breaking News
recent

आखिर गृहमंत्री राजनाथसिंह ने किसे बताया बिना दूल्हे की बारात?,राहुल गाँधी पर भी कसे तंज,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. एक दिन पहले पोकरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाओं के बाद मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान चौराहा पर चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की ओर से राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करने को लेकर तंज कसे।राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’कार्यक्रम चला रहे हैं।आधा दर्जन नेताओं को उन्होंने इस पद का दावेदार बना रखा है क्योंकि वे जानते हैं कि, अगर किसी एक को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया तो पार्टी खंड-खंडहो जाएगी।राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के चुनाव अभियान को बिना दूल्हे वाली बारात की संज्ञा दी।सिंह ने सायं 5.17 से 5.41 बजे तक 23 मिनट अपना सम्बोधन दिया और विष्वास जताया कि वे लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष् ा में प्रचार करने आए हैं और उन्हें विष्वास है कि भाजपा यहां जीत की हैट्रिक बनाएगी।
जाति-गौत्र बताने पर हमला
गृहमंत्री ने राहुल गांधी की ओर से अपनी जाति व गौत्र बताने पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग चुनावी राजनीति में जाति-पांति को घुसा रहे हैं।क्या राजनीति जाति-पंथ और मजहब पर होगी? राजनीति तो इंसाफ व इंसानियत के आधार पर होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सीमापार से अब पाकिस्तान कोई गलत हरकत करता है तो हमारी सरकार उसका कड़ा जवाब देती है।पहले की भांति सफेद झंडे नहीं लहराती।
वसुंधरा सरकार ने अद्भुत काम किया
राजनाथ सिंह ने राजस्थान की वसुंधरा सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि इसने अद्भुत कार्य किया है। उन्होंने भामाषाह कार्ड के जरिए 3 लाख तक का नि:षुल्क उपचार मुहैया करवाने की योजना को देष में अपूर्व बताया। ऐसे ही प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर 12वीं तक की स्कूल, 2 रुपए किलो गेंहू, गांव-गांव तक पक्की सडक़ें बनवाने तथा अन्य योजनाओं का बखान किया।सिंह ने भरोसा जताया कि वसुंधरा राजे लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के भैरोंसिंह षेखावत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।
झूठ बोलकर भागते हैं कांग्रेस नेता:शेखावत
इससे पहले चुनावी सभा को मारवाड़ी में सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह षेखावत ने कहा कि कांग्रेस नेता झूठ बोलकर भागने का काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री पद के आधा दर्जन दावेदार सामने रखकर वे जनता में भ्रम फैलाना चाहते हैं।षेखावत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने विकास ठप कर रखा था, जिसे वसुंधरा राजे ने तेजी से कर दिखाया।युवाओं को रोजगार दिया, स्कूलों में षिक्ष् ाकों की भर्तियां की, सडक़ें बनाई, आवास मुहैया करवाए।भारत में पर्यटन सबसे तेज गति से बढऱहा है।इसका लाभ जैसलमेर में पर्यटन से जुड़े हजारों लोगों को भी मिल रहा है।निर्धारित समय से राजनाथ सिंह लगभग एक घंटा देरी से सभास्थल पर पहुंचे।उनकी सभा को लेकर पुलिस व अन्य एजेंसियों ने सुरक्ष् ाा के कड़े इंतजाम किए थे। सभा में करीब पांच हजार लोगों की भीडज़ुटी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.