Breaking News
recent

लीजिए मोदीजी बैंक में जमा हुए नकली नोट, लगा सात हजार का फटका

अजमेर. जाली नोट चलाने वाले गिरोह ने कैश मशीन को गच्चा देकर बैंक को सात हजार रुपए की चपत लगा दी।

वाकया रेलवे स्टेशन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पेश आया। अज्ञात व्यक्ति बैंक की कैश मशीन में 2 हजार के तीन और पांच सौ के दो नए और सौ रुपए का एक नकली नोट जमा करवा गया। मामले में बैंक प्रबंधन ने नोडल थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।

दस नकली नोट जमा

पुलिस के अनुसार पुष्कर रोड पाराशर कॉलोनी निवासी कमलकिशोर माली पुत्र मदनलाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। माली ने शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बीओबी शाखा की कैश मशीन में जनवरी से नवम्बर के दौरान दस नकली नोट जमा करवा गया।

आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज

यह राशि कुल सात हजार एक सौ रुपए है। इसमें दो-दो हजार के तीन, पांच सौ का एक और 100 रुपए के छह नकली नोट हैं। पुलिस ने माली की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 489 ए में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी। प्रकरण में उप निरीक्षक रतनलाल अनुसंधान कर रहे हैं।

फोरेंसिक लैब में होगी जांच
पुलिस बीओबी शाखा की ओर से उपलब्ध कराए गए नकली नोट की फोरेंसिक लैब में जांच करवाएगी। जांच के बाद ही नोट के असली और नकली का पता चल सकेगा। आखिर नोट फोटो प्रिन्टर पर तैयार किया है या टकसाल अन्य तरीके से तैयार किया गया है, इसकी पुलिस गहनता से पड़ताल में जुटी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.