अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने आज पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही एक्शन में दिखे। कलक्टर ने पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद ही इंदिरा गांधी स्टेडियम और मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिकरियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेडियम में 2 जनवरी से होने वाली सेना भर्ती के लिए युवा अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सेना और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए। वहीं कलक्टर ने नगर परिषद और यूआईटी के अधिकारियों को युवा अभ्यर्थियों को ठहरने के लिए जगह चिन्हित कर वहां सर्दी से बचाव के लिए रजाई गद्दे और पानी के अलावा अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
मिनी सचिवालय का किया निरीक्षण
स्टेडियम के बाद बाद जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के लिए कहा।
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने आज शहर के ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए हॉप सर्कस, सहित कई चौराहों का निरीक्षण किया है, अब शहर ट्रैफिक की व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए चर्चा की जाएगी। इसके बाद स्टेडियम में कुछ सुधार के लिए अधिकारियो से चर्चा की गई है। जो महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आएंगे उन्हें पूरा किया जाएगा। सेना भर्ती में बड़ी संख्या में युवा भर्ती के लिए स्टेडियम में आएंगे। उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment