Breaking News
recent

जर्सी पाकर बच्चों के खिले चेहरे

शिवाड़. सारसोप के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के स्टाफ के सहयोग से विद्यालय में जर्सी वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के 60 छात्र छात्राओं को जर्सियां वितरित की गई। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक महेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल मीणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामनिवास कुशवाह, समाजसेवी बलराम मीणा व विद्यालय प्रधानाचार्य प्रभूदयाल बैरवा सहित स्टाफ मौजूद रहे। इधर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जुवाड़ के करीब 70 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बुधवार को जर्सी वितरित की गई । भामाशाह एसएन वर्मा, देवेंद्र सिंह हाडा, प्रेमराज, संजीव शुक्ला, शिवराज भूप्रेमी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक छीतरलाल, शारीरिक शिक्षक इस्लामुद्दीन खान, गौरी शंकर रैगर, पप्पू लाल, शिखा जैन आदि मौजूद थे।


बामनवास. बिछौछ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय स्टाफ के सहयोग से विद्यार्थियों को सर्दी से बचने के लिए जर्सियां वितरित की गई। अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गंगासहाय मीना ने कार्यक्रम के दौरान कक्षा एक से आठ तक के सभी 137 छात्र-छात्राओं को जर्सियां सौंपी। जर्सी मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यालय स्टाफ ने निजी चंदे से सभी विद्यार्थियों को जर्सियां मुहैया कराई हैं। ताकि कोई भी छात्र-छात्रा सर्दी से पीडि़त न हो सके।


पिपलाई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसाली में बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गईं। अध्यापक राजाराम मीना ने बताया कि विद्यार्थियों को निशुल्क जर्सियों का वितरण स्थानीय विद्यालय में एसीईओ मीना की उपस्थिति में किया गया।


चुनाव 23 को
सवाईमाधोपुर. अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष पद के लिए 23 दिसम्बर को जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र में चुनाव होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष वीरसिंह मीणा ने बताया कि चुनाव सुबह साढ़े दस से शाम पांच बजे तक होंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.