जयपुर।
राजधानी के उपभोक्ताओं को अब हर माह बिजली के बिल मिलेंगे। जनवरी से ऑन स्पॉट बिलिंग शुरू हो जाएगी। इसमें मीटर से रीडिंग लेने के साथ ही बिल मिल जाएगा। बिल जारी करने की प्रक्रिया भी बदल जाएगी। इसके लिए मीटर रीडर के पास हैंडल्ड डिवाइस होगी। जयपुर डिस्कॉम ने इस संबंध में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। शहर में 8.60 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। जयपुर डिस्कॉम से जुड़े 13 शहरों में से केवल जयपुर ही बचा था। उधर, डिस्कॉम अधिकारियों ने दावा किया है कि बिलिंग प्रक्रिया बदली है लेकिन इससे उपभोक्ता पर किसी भी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।
नवम्बर में बिल जमा कराने वालों को जनवरी में 2 बिल
जिन्हें दिसम्बर में दिए उन्हें जनवरी में भी बिल मिलेंगे। जिन्हें नवम्बर में बिल जारी हुए उन्हें जनवरी में 2 माह के बिल जारी होंगे। फरवरी से सभी को मासिक बिल मिलेंगे।
ऑनलाइन रीडिंग होगी फीड
डिस्कॉम नया स्पॉट बिलिंग सिस्टम बना रही है। इसमें ऑनलाइन रीडिंग फीड की व्यवस्था होगी। मीटर रीडर व फीडर इंचार्ज के बिजली मीटर से 100 मीटर के दायरे में होने पर ऑनलाइन रीडिंग फीड होगी।
- ऑन स्पॉट बिलिंग के तहत हर माह बिल जारी होने से लोगों को सहूलियत होगी।
नवीन अरोड़ा, प्रबंध निदेशक, जयपुर डिस्कॉम





No comments:
Post a Comment