निकटवर्ती मध्यप्रदेश में आज होने है विधानसभा के चुनाव
राजस्थान में चुनाव पर्यवेक्षक और पुलिस पूरी तरह से सक्रिय
प्रतापगढ़ निकटवर्ती मध्यप्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के तहत जिले की सीमा पर सघन नाकाबंदी की गई है। प्रत्येक राहगीर की सघनता से तलाशी ली जा रही है। वहीं सीमावर्ती इलाकों की शराब की दुकानों को भी सील कर दिया गया है। पर्यवेक्षकों और पुलिस की टीमें सीमा पर पूरी तरह से मुस्तैद है।
गौरतलब है कि राजस्थान और एमपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमा पर मुख्य मार्गों पर चौकियां स्थापित की गई है। जहां प्रत्येक राहगीर की पूर्णत: तलाशी ली जा रही है। इसके लिए निकटवर्ती मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों की सीमा पर 13 चौकियां स्थापितहै।जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए है। यहां सघन नाकाबंदी की जा रही है। इस दौरान सभी वाहनों और राहगीरों की तलाशी ली जा रही है।
इन थाना इलाकों में है चौकियां
प्रतापगढ़ जिले से सटी मध्यप्रदेश की सीमाओं पर चौकियां स्थापित की गई है। छोटीसादड़ी-नीमच मार्ग पर एक, धोलापानी में एक, रठांजना थाना क्षेत्र के नीमच और मंदसौर जिले की सीमा पर तीन, हथुलिना थाना क्षेत्र में मंदसौर रोड पर दो, अरनोद थाना क्षेत्र में तीन और सालमगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी साखथली फंटे के पास एक चौकी स्थापित है।
सीमावर्ती के तीन किलोमीटर दायरे में शराब की दुकानें सील
मध्यप्रदेश में बुधवार को होने वाले चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय है।सीमी से सटे तीन किलोमीटर के दायरे में नौ दुकानों को सील किया गया है।जिला सहायक आबकारी धनेश खटीक ने बताया कि केसुंदा, सुबी अचारी, रंभावली, जलोदिया केलुखेड़ा, बरडिय़ा, कुणी, कोटड़ी और बोरदिया की दुकानों को सील किया गया है।जो 26 नवम्बर शाम से 28 नवम्बर शाम तक बंद रहेगी।इस दौरान यहां शुष्क दिवस घोषित किया गया है। निरीक्षक रमेश चौधरी ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद 7 अक्टूबर से अब तक विभाग की ओर से 390 स्थानों पर कार्रवाई की गई।इस दौरान 28 मुकदमे बनाए गए। 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस दौरान 7 हजार 830 लीटर वॉश नष्ट की गई। कार्रवाई में प्रतापगढ़ थाना प्रभारी बोहराराम चौधरी, धरियावद के जयशंकर आदि शामिल रहे।
सीमा पर पूर्ण रूप से नाकाबंदी
मध्यप्रदेश में बुधवार को चुनाव होने को है।ऐसे में राजस्थान की ल्रती हुई सीमाओं पर पूर्ण रूप से निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख मार्र्गो पर चौकियां स्थापित है।यहां सभी लोगों की सघनता से तलाशी ली जा रही है। वहीं सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। सीमा पर तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाली शराब की दुकानें सील करवा दी गई है।
रतनलाल भार्गव
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़





No comments:
Post a Comment