Breaking News
recent

शार्ट शर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

बूंदी. जिले के देई कस्बे के पावर हाउस कोलोनी मे रविवार रात सात बजे के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके चलते करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया । जानकारी के अनुसार देई निवासी राकेश सोनी के मकान में आग से आलमारी में रखे 22 हजार ,वाशिंग मशीन, ac सिलाई मशीन कपडे सहित अन्य घरेलू सामान जलकर हुए राख हो गए। वही दूसरी तरफ मकान की पट्टियों में भी आग से दरारे हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद नलकूपों की सहायता से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही की आग लगने के समय कमरे में कोई नहीं था नहीं तो बडा हादसा हो जाता सूचना पर देई सरपंच गीता सोनी, पटवारी प्रभुलाल मीणा व पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआइना किया। लोगों ने आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Read more : CM राजे का झालरापाटन सीट बचाना इस बार चुनौतियों भरा, जानें राह में क्या हैं बड़े 'खतरे'?



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.