शिव (बाड़मेर). क्षेत्र के उंटल सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर बुधवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मोबाइल वाहन की टक्कर से एक जने की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार जैसलमेर जिले के खुहड़ी निवासी नसरत खान पुत्र मंजूर खान मैरासी व बाड़मेर के फिरोज खान पुत्र जाकूब खान मैरासी टेंपो लेकर बाड़मेर से खुहड़ी की ओर जा रहे थे।
उंटल बस स्टैंड पर उन्होंने टेंपो रोका तभी शिव की ओर से आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मोबाइल वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे दोनों गंभीर घायल हो गए।
आस-पास के लोगों ने उन्हें निजी वाहन से जैसलमेर के सांगड़ चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने नसरतखान को मृत घोषित कर दिया। वहीं फिरोज खान को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर किया गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को स्थानीय पुलिस थाने रखवाया। सांगड़ अस्पताल पहुंच मृतक के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।
यहां पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया। इसको लेकर खुहड़ी निवासी अनवर खां पुत्र हाकम खान मैरासी ने हरसाणी फांटा निवासी वाहन चालक सिद्दीक खान के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया।
ये भी पढ़े...
बेकाबू पिकअप ट्रोला पलटा एक की मौत, कई घायल
बालोतरा. मेगा हाइवे के गांव कालूड़ी से आगे गुरुवार को एक पिक अप ट्रोला बेकाबू होकर पलटने से एक की मौत व एक दर्जन से अधिक जने घायल हो गए।
जानकारी अनुसार मध्यान में गांव कालूड़ी के आगे सवारियों से भरा पिक अप ट्रोला बेकाबू होकर पलट गया। इससे करीब एक दर्जन से अधिक जने घायल हो गए।
तीन जनों को बालोतरा व शेष को सिणधरी पहुंचाया गया। बालोतरा चिकित्सालय में उपचार दौरान गंभीर घायल जालाराम पुत्र प्रहलादराम उम्र 32 वर्षविश्रोई गांव अगड़वा सांचोर ने दम तोड़ दिया। बाबुराम पुत्र जगमालाराम व अणची पत्नी जगमलाराम चिकित्सालय में भर्तीहै। इनका उपचार जारी है।





No comments:
Post a Comment