विधानसभा चुनाव: इवीएम सुरक्षा व चुनाव व्यवस्थाओं के चलते कक्षा
-कक्षों व परिसर में किया था बदलाव
बाड़मेर. विधानसभा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के तीसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय पीजी कॉलेज में मरम्मत कार्य शुरू हुआ है। लेकिन कक्षा-कक्षों में हुए फेरबदल के चलते शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
राजस्थान पत्रिका के 13 दिसम्बर के अंक में '45 दिन कॉलेज में रहेगी इवीएम, विद्यार्थियों का अध्ययन अधरझूल!समाचार प्रकाशित किया गया था।
इसके बाद जिला प्रशासन ने यहां किए गए फेरबदल को लेकर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। अब चुनाव में उपयोग लिए गए कक्षों को फिर से उसी अनुरूप कर दिया जाएगा।
तोड़ी गई थी खिड़कियां
कॉलेज कैंपस में चुनाव के चलते इवीएम व अन्य दस्तावेज की सुरक्षा के लिहाज से कक्षा-कक्षाओं में लगी खिड़कियां तोड़कर वहां सीमेंट की ईंटे लगाकर स्थायी तौर पर बंद कर दिया था।
अब उन्हें वापस खोलकर खिड़कियां लगाई जा रही हैं। वहीं अन्य भी कार्य शुरू कर दिए हैं। हालांकि 8-9 कक्ष में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। एनसीसी मैदान व छात्रसंघ कार्यालय आरएसी के कब्जे में है।
छात्रसंघ अध्यक्ष को नहीं मिला कक्ष
छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न हुए तीन माह बीत गए हैं। लेकिन छात्रसंघ अध्यक्ष को अपना कार्यालय नहीं मिल पाया है। छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश पूनिया ने कहा कि कक्ष नहीं मिला है, प्रशासन कक्ष आवंटित करवाए। छात्रसंघ गतिविधियां बाधित हो रही हैं। साथ ही कॉलेज में कक्षाएं व्यवस्थित नहीं लग पा रही हैं। करीब 3 हजार विद्यार्थियों का शिक्षण बाधित हो रहा है।





No comments:
Post a Comment