Breaking News
recent

र्इशा अंबानी की नहीं बल्कि ये है दुनिया की सबसे महंगी शादी, रुतबा एेसा की बड़े-बड़े राजाआें को आ जाए पसीना

नर्इ दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी र्इशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हो गर्इ। र्इशा आैर आनंद की ये शादी आजकल कर्इ मामलों में चर्चा में है। देश-विदेश से कर्इ सितारे इस शादी में शिरकत करने आए। लेकिन ये शादी एक आैर मायने में भी खास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी इकलौती बेटी की शादी में मुकेश अंबानी अनुमानतः 720 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। इसके साथ ही यह शादी भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की सबसे महंगी शादी है। ये जानकर आपके मन में एक आैर सवाल उठ रहा होगा कि आखिर दुनिया की सबसे महंगी शादी किसकी है आैर इसपर कितनी बड़ी रकम खर्च की गर्इ है। अाज हम आपको दुनिया की 5 महंगी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

MIchael Jordan Wedding

माइकल जाॅर्डन आैर वेटे प्रीटो
माइकाल जाॅर्डन को आज हर फुटबाॅल प्रेमी बखूबी जानता है। लेकिन बहुत कम ही लोग ये जानते हैं कि जाॅर्डन की दूसरी शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार है। ब्राइड्स डाॅट काॅम नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, साल 2013 में माइकल जाॅर्डन ने वेटे प्रीटो से शादी की थी। इस शादी में कुल 10 मिलियन डाॅलर (71 करोड़ रुपए) खर्च किए गए थे। जाॅर्डन की इस शादी में करीब 300 लोग आए थे जिनमें टाइगर वुड्स आैर स्पाइक ली जैसे लोग शामिल थे।

Eldar Osmanov and Gaspar Avdolyan

एल्डार आेस्मानोव आैर गैस्पर एवडोलिन
गैस्पर एवडोलिन रूस में उर्जा क्षेत्र में सबसे चर्चित शख्स की बेटी हैं। उनकी एल्डार आेस्मानोव के साथ लाॅस एंजेलिस के डाॅल्बी थिएटर में हुर्इ थी जिसमें अनुमानतः 10 मिलियन डाॅलर खर्च हुआ था। इस शादी की खास बात थी कि इसमें जोडे के लिए 5 लाॅख डाॅलर (35.5 करोड़ रुपए) का फूल अौर सोने से सजावट की गर्इ थी। इस शादी में जेसन डेरूलो आैर लेडी गागा ने लाइव परफाॅर्म किया था। इन दोनों के परफाॅर्मेंस पर ही अकेले 10 मिलियन डाॅलर खर्च किया गया था।

Angelbaby

एंजलबेबी
दुनिया की सबसे महंगी शादियों में अगला नाम चीन से है। इस शादी में डियोर ब्रांड ने कस्टम गाउन तैयार किया था जिसे पहनना हर लड़की का सपना होगा। एंजलबेबी की शादी में करीब 31 मिलियन डाॅलर (221 करोड़ रुपए) खर्च किया गया था। एंजलबेबी को 'चीन का किम काॅर्डाशियान' कहा जाता है। उनकी शादी अभिनेता हुआंग शिआमिंग से हुर्इ थी। जिस जगह पद इन दोनों की शादी हुर्इ थी उसे पूरी तरह से गुलाब के फूलों से ढक दिया गया था।

Prince William and Kate Middleton

प्रिंस विलियम आैर केट मिडिलटन
बात शादी की हो आैर ब्रिटेन के शाही परिवार का नाम नहीं आए। साल 2011 में केट मिडिलटन आैर प्रिंस विलियम की शादी भी दुनियाभर की सूर्खियों में रही थी। इस शादी पर तकरीबन 32 मिलियन डाॅलर खर्च केवल सुरक्षा पर ही हुआ था। इस शादी में केट ने 4.34 लाख डाॅलर का गाउन पहना था जिसे एजेक्जेंडर मैक्विन डिजाइन किया था। इस शादी में 27 वेडिंग केक काटा गया था।

Princess Diana and Prince Charles

प्रिसेंज डायना आैर प्रिंस चार्ल्स
ब्रिटेन के इस शाही परिवार की एक आैर एेसी शादी है जो अब तक दुनिया की सबसे महंगी शादी है। इस शादी को 'सदी की शादी' भी कहा जाता है। प्रिंसेज डायना आैर प्रिंस चार्ल्स की शादी साल 1981 में हुर्इ थी। करीब 37 साल पहले इस शादी में 48 मिलियन डाॅलर खर्च किया गया था। अगर बीते 37 साल में बढ़ते महंगार्इ के हिसाब से देखें तो इस समय इस शादी की कुल कीमत 110 मिलियन डाॅलर (786 करोड़ रुपए) होगी।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business news in hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.