Breaking News
recent

सोनू निगम ने रियलिटी शोज वालों को लगाई लताड़, बताई टीवी शो के बारे में ये कड़वी सच्चाई

देश के मशूहर गायक सोनू निगम अक्सर अपनी कड़वी बातों और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। सोनू निगन ने हाल में टीवी सिंगिंग रिएलिटी शो की कड़वी सच्चाई से लोगों को रूबरू करवाया। साथ ही उन्होंने तमाम शोज के मेकर्स और मार्केटिंग टीम को तंज कसते हुए कहा कि वह ड्रामा करना बंद करें और असली टैलेंट को बाहर लाएं।

 

sonu-nigam-reveal-reality-of-singing-tv-shows-here-is-the-truth

सोनू निगम का कहना है कि अक्सर शो को हिट करने के लिए कंटेस्टेंट की बैकग्राउंड स्टोरी और दर्द भरी दास्तान को दिखाया जाता है। लोगों को उनके टैलेंट नहीं बल्कि उनकी कहानियों के आधार पर जज किया जाता है। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग के बहुत से नौसिखिए लोग उन लोगों को सिखाते हैं जो बचपन से अपने हुनर के दम पर काम करते आ रहे हैं।

sonu-nigam-reveal-reality-of-singing-tv-shows-here-is-the-truth

सिर्फ शो की टीआरपी बटोरने के लिए यह सब कहानियां दिखाई जाती हैं। उनका मानना है कि अगर आप टैलेंट की खोज कर रहे हैं तो शो में मार्केटिंग टीम को इतना इंटरफेयर नहीं करना चाहिए।

 

sonu-nigam-reveal-reality-of-singing-tv-shows-here-is-the-truth

बता दें सोनू ट्विटर पर भी बड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते आए हैं। अब इस बारे में बाकी सिंगर्स का क्या कहना है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.