Breaking News
recent

अलवर में कोहरे के कारण बड़ा सडक़ हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन की दर्दनाक मौत

अलवर में पिछले दो दिनों से कोहरा छाने लगा है और अब लोग इस कोहरे की चपेट में आने लगे हैं। अलवर दिल्ली मेगा हाइवे पर कोहरे के कारण रात करीब पौने तीन बजे सडक़ हादसे में तीन की मौत हो गई। रात में कोहरा होने के कारण अलवर के किशनगढ़बास स्थित बालाजी होटल के सामने एक कार सडक़ के साइड में खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि मरने वाले तीनों लोग अलवर की सिल्वर ऑक स्कूल के अध्यापक थे।

अलवर से दिल्ली की तरफ जाते समय सडक़ पर खड़े एक ट्रक के पीछे किशनगढ़बास के पास एक अल्टो गाड़ी घुस गई। इस हादसे में अलवर के रहने वाले मोहित शर्मा, सुप्रीम नागपाल, रोहित अग्रवाल की मौत हो चुकी है। जबकि हितेश सैनी नाम का एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल है। जिसको किशनगढ़बास से अलवर रैफर किया गया था। घायल का अलवर के सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि देर रात 3 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों लोगों को किशनगढ़बास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रैफर कर दिया था। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई थी। मृतक के परिजन किशनगढ़बास पहुंच चुके हैं। वहीं एक मृतक के परिजन फ्लाइट से वेस्ट बंगाल से रवाना हो गए हैं।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को दे दिए जाएंगे। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह लोग अलवर से कहां जा रहे थे। घायल व्यक्ति से पूछताछ के बाद इसका पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि चारों लोग अलवर की सिल्वर ओक स्कूल के अध्यापक थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.