मलारना डूंगर. थाना क्षेत्र के मकसूदनपुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत में तारबन्दी की बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में तीन महिलाओं सहित दोनों पक्षों के चार जने घायल हो गए। सभी घायलों का मलारना डूंगर अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ परस्पर मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार एक पक्ष की संजू पुत्री प्रभु ने रिपोर्ट पेश कर आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे वह बाड़े से घर आ रही थी। रास्ते में झगड़े की पूरी तैयारी के साथ बैठे आरोपी सांवलिया पुत्र बंशी, विजय पुत्र सांवलिया, चन्द्रकला पत्नी विजय, सुनीता पत्नी धर्मराज व एक अन्य अनिता हाथों में लाठी व कुल्हाड़ी लेकर आए तथा रास्ता रोक कर पीडि़ता पर हमला कर दिया।
कुल्हाड़ी से दांए हाथ की उंगली पर वार किया। बीच बचाव करने आई काकी सुरज्ञानी पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई। उधर दूसरे पक्ष के विजय पुत्र सांवलिया ने रिपोर्ट में बताया कि इसी गांव के प्रभु पुत्र बंशी, रामकेश पुत्र रामधन, रामराज पुत्र रामधन, प्रेमराज आदि ने मिलकर घर में घुस कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे अनिता व प्रार्थी का पिता सांवलिया घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बाइक फिसलने से एक घायल
सवाईमाधोपुर. ईटावा बालाजी के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कीचड़ में बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी प्रभारी हरिमोहन चौधरी ने बताया कि घायल कौशल शर्मा (28) पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड है। घायल के सिर में चोट आई है। घायल का उपचार चल रहा है।





No comments:
Post a Comment