Breaking News
recent

पिकअप से  एक लाख की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बिजौलियां।

पुलिस ने विधानसभा चुनाव में सतर्कता बरतते हुए बुधवार को पिकअप से एक लाख रुपए की शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
प्रशिक्षु आरपीएस हिम्मत चारण को मुखबिर से सूचना मिली कि रसदपुरा-आरोली में पिकअप में अवैध रूप से शराब लाई गई है। जिसे मकान में रखा जा रहा है। सूचना पर टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर दो जने मौके से भाग गए। वाहन चालक झाबरपुरा (माण्डलगढ़) निवासी श्यामसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर वाहन से देशी शराब की 13 पेटी बरामद की। वहीं मकान से 43 पेटी बरामद की गई।

513 पेटी शराब बरामद, सेल्समैन गिरफ्तार
सवाईपुर. बड़लियास थाना पुलिस ने बुधवार रात बनका खेड़ा में गोदाम पर दबिश देकर लाइसेंसी 513 पेटी शराब बरामद की। मौके से सेल्समेन को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी रामगोपाल चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि बनका खेड़ा में गोदाम में अवैध रूप से शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी। वहां 461 पेटी देशी, 24 पेटी बीयर तथा 28 पेटी अग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब लाइसेंसी दुकान से यहां रखी गई थी, लेकिन यहां का कोई नक्शा पास नहीं था। न ही यहां का लाइसेंस था। पुलिस ने सेल्समैन दांतड़ा निवासी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.